लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन इन मंदिरों में जाकर जरूर करें भोलेनाथ के दर्शन, मन की शांति के साथ मिलेगा भगवान का आशीर्वाद

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2023 17:01 IST

महाराष्ट्र में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर प्रमुख बाहर ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यह मंदिर नासिक शहर से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर गोदावरी नदी के किनारे स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्दे18 फरवरी शनिवार को देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जाएगीमहाशिवरात्रि के दिन भारत के इन मंदिर में जरूर करें भोलेनाथ के दर्शन महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है

नई दिल्ली:महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन का इंतजार महज कुछ ही घंटों में पूरा होने वाला है। देशभर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और यह दिन हिंदुओं के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिव मंदिरों में जाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन मंदिरों में किसी उत्सव के जैसा माहौल होता है। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। पूरे भारत देश में जगह-जगह भगवान शिव के मंदिरों में भव्य सजावट की जाती है और भक्त भारी संख्या में दर्शन के लिए उमड़ते हैं।

ऐसे में अगर आप 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए अपने शहर के मंदिर जाना चाहते हैं तो आपकी मुश्किल हम आसान करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं भारत के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जहां जाकर आप भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। हिंदुओं के लिए यह बहुत पवित्र जगह है। यह मंदिर भारत में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और सालभर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं या फिर भगवान शिव के दर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप काशी विश्वनाथ मंदिर जा सकते हैं। शिवरात्रि के दिन यहां खूब सुंदर सजावट की जाती है। 

सोमनाथ मंदिर

पश्चिम भारत में स्थित गुजरात राज्य में स्थित सोमनाथ मंदिर का बहुत विशेष महत्व है। सोमनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है सदियों से यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्तों को सोमनाथ मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। 

बाबा बैद्यनाथ धाम

अगर आप झारखंड में रहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन आपको देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के मंदिर जरूर जाना चाहिए। आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। बाबा बैद्यनाथ मंदिर एक मात्र ऐसा शिवालय है जहां पर शिव और शक्ति एक साथ विराजमान हैं। इस कारण इसे शक्ति पीठ भी कहा जाता है। बाबा बैद्यनाथ धाम को लेकर शास्त्रों में कथा निहित है और इस मंदिर का विशेष महत्व बताया गया है। 

त्र्यंबकेश्वर मंदिर 

महाराष्ट्र में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर प्रमुख बाहर ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यह मंदिर नासिक शहर से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर गोदावरी नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। 

अन्नामलाई मंदिर 

तमिलनाडु के अन्नामलाई पर्वत पर स्थित अन्नामलाई मंदिर को लेकर धार्मिक मान्यता प्रचलित है। यह मंदिर अपनी ऊंचाई और भव्य मंगिर परिसर के लिए मशहूर है। आप अगर दक्षिण भारत में रहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में जरूर जाए। अन्नामलाई मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां भगवान शिव ने ब्रह्मा को श्राप दिया था। भव्य परिसर वाले इस मंदिर में भक्तों का सालभर तांता लगा रहता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई धार्मिक जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Lokmat Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। कृपया इन जानकारियों पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें) 

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य