लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः भगवान महाकाल मंदिर के विकास और विस्तार के लिए शुरू होगी 300 करोड़ की योजना

By भाषा | Updated: August 18, 2019 05:16 IST

मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के प्रसिद्ध मंदिर के विकास एवं विस्तार के लिए 300 करोड़ की योजना शुरू करेगी ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

Open in App

भोपाल, 17 अगस्तः मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के प्रसिद्ध मंदिर के विकास एवं विस्तार के लिए 300 करोड़ की योजना शुरू करेगी ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। महाकाल मंदिर के विस्तार और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मंत्रिमंडल के सदस्यों की त्रिस्तरीय सदस्य समिति गठित होगी। इसके साथ ही महाकाल मंदिर के अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव भी राज्य कैबिनेट में लाया जाएगा।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रालय में भगवान महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार और सुविधाओं के विस्तार पर हुई बैठक में ये निर्देश दिए गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना समय-सीमा आधारित हो जिसमें काम शुरू होने से लेकर उसके पूरे होने तक का समय निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि इसकी निगरानी मुख्य सचिव करेंगे।

कमलनाथ ने बैठक में कहा कि भगवान महाकाल मंदिर के कारण पूरे विश्व में मध्यप्रदेश की पहचान है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के इस केन्द्र का सुनियोजित विकास किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्तार एवं व्यवस्था में सुधार के दौरान महाकाल मंदिर के मूल ढांचे के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कमलनाथ के निर्देश पर गठित मंत्रियों की त्रिस्तरीय समिति में उज्जैन जिले के प्रभारी, लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, आध्यात्म मंत्री पी.सी. शर्मा एवं नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह सदस्य होंगे। यह समिति महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों और जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर विकास एवं विस्तार के संबंध में आवश्यक निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने समिति को निर्देश दिया है कि अगले तीन दिन में यह बैठक हो।

उन्होंने महाकाल मंदिर कानून में संशोधन का प्रस्ताव भी इसी माह मंत्रिमंडल से अनुमोदित करवाने और 30 सितम्बर तक महाकाल मंदिर के विकास की योजना को अंतिम रूप देकर काम शुरू करने के निर्देश दिए।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल