लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2021 Rashifal: चंद्र ग्रहण आज, जानें इसका किन राशियों पर होगा कैसा असर, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2021 09:46 IST

Chandra Grahan Rashifal 2021: किसी भी ग्रहण को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इसका असर व्यापक तौर पर हर इंसान पर पड़ता है। जानिए विभिन्न राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे आने वाले दिन...पढ़ें राशिफल

Open in App

इस साल (2021) का पहला चंद्रग्रहण आज (26 मई) लग रहा है। यह वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा का भी दिन है। इस वजह से ये ग्रहण और खास हो गया है। हिंदू शास्त्रों में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है और इसका असर भी सभी राशियों पर पड़ता है। 

आज के ग्रहण की बात करें तो इससे वृश्चिक राशि के जाति खासे प्रभावित होंगे क्योंकि चंद्र ग्रहण इसी राशि में लगने जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में ही नजर आएगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। जानिए किस राशि पर क्या पड़ने वाला है ग्रहण का असर...

मेष: इस राशि के जातकों पर ग्रहण का शुभ असर होगा। आपके भविष्य में आने वाले काम बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय मुश्किल भरा रह सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन लाभ के योग रहेंगे।

वृषभ: स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपके रूके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। इसका ध्यान रखें। मन को शांत रखें और वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। आर्थिक क्षेत्र के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन: शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में कामयाब होंगे। विरोधी परास्त होंगे। कुल मिलाकर ये चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। वैसे खर्चे आदि बढ़ सकते हैं। इसका ध्यान रखें।

कर्क: आने वाले समय में कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होंगे। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।

सिंह: बिजनेस में कुछ चुनौतियां मिलने वाली हैं। आर्थिक नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलने से परेशानियां कम होंगी।

कन्या: आपके लिए आने वाले दिन अच्छे रहने वाले हैं। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें।

तुला: आपको फिजूल के खर्चे से बचना होगा। वैवाहिक जीवन मुधर बना रहेगा। नाते-रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर और सजग रहने की जरूरत है। कोई शुभ समाचार आने वाले दिन में मिल सकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। 

धनु: व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। ये जरूरी है कि अपनी वाणी और भाषा पर संयम रखें। विवाद से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर: चंद्रग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। छात्र जातकों के लिए ये विशेष तौर पर लाभकारी है। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में पार्टन के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

कुंभ: घर में बड़े-बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कुछ दिन परेशानी बनी रहेगी। व्यापार भी उतार-चढ़ाव वाला होगा। मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। कुल मिलाकर ये चंद्रग्रहण आपके लिए कुछ कष्टदायी हो सकती है।

मीन: करीबी रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। संयम बरतें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणराशिचक्रआज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना