Lunar Eclipse 2020: 5 जुलाई को लगेगा अगला चंद्र ग्रहण, जान लें ये जरूरी बातें

By गुणातीत ओझा | Published: June 25, 2020 02:32 PM2020-06-25T14:32:47+5:302020-06-25T15:01:30+5:30

पांच जुलाई को अगला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले पांच जून को चंद्र ग्रहण लगा था। आइये आपको बताते हैं आने चंद्र ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातें...

lunar eclipse 2020 next chandra grahan will be observed on july 5 know time sutak period and all important things | Lunar Eclipse 2020: 5 जुलाई को लगेगा अगला चंद्र ग्रहण, जान लें ये जरूरी बातें

पांच जुलाई को फिर लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक काल।

Highlightsऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब 30 दिनों के अंदर तीन ग्रहण देखने को मिले। ऐसा संयोग बहुत दिनों बाद बना है।5 जून को चंद्र ग्रहण, फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण और अब फिर 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

Chandra Grahan Date-Time Sutak Kaal: 21 जून को लगे पूर्ण सूर्य ग्रहण के बाद अब 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण के बाद दिसंबर में एक और सूर्य ग्रहण लगेगा। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब 30 दिनों के अंदर तीन ग्रहण देखने को मिले। ऐसा संयोग बहुत दिनों बाद बना है। 5 जून को चंद्र ग्रहण, फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण और अब फिर 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आइये आपको बताते हैं 5 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में जरूरी बातें...

5 जुलाई, चंद्र ग्रहण का समय

उपच्छाया से पहला स्पर्श: सुबह 08:38 बजे
परमग्रास चंद्र ग्रहण: सुबह 09:59 बजे

उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श: सुबह 11:21 बजे
ग्रहण अवधि: 02 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड

सूतक काल मान्य नहीं होगा

5 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूतक मान्य नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि इस चंद्र ग्रहण के दौरान किस भी प्रकार के शुभ कार्य को करने पर मनाही नहीं होगी। पूजा पाठ और भोजन से जुड़े सभी काम किए जा सकेंगे। इसके बाद भी सावधानी बरतने और नियमों का पालन करना लाभप्रद होगा।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

 उप छाया चंद्र ग्रहण आगामी 5 जुलाई को लग रहा है। यह भारत सहित दक्षिण एशिया के कुछ हिस्से अमेरिका, यूरोप व ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। चौथा उप छाया चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा यह एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इन सभी उप छाया ग्रहणों में सूतक काल मान्य नहीं होंगे।

Web Title: lunar eclipse 2020 next chandra grahan will be observed on july 5 know time sutak period and all important things

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे