Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण समाप्त, कल से शुरू हो रहा है सावन का पावन माह

By गुणातीत ओझा | Published: July 5, 2020 12:15 PM2020-07-05T12:15:43+5:302020-07-05T12:15:43+5:30

साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। यह ग्रहण यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्कटिका में दिखाई दिया।

Lunar Eclipse 2020: lunar eclipse ends the holy month of savan is starting tomorrow | Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण समाप्त, कल से शुरू हो रहा है सावन का पावन माह

आज साल का तीसरा चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त।

Highlightsसाल का तीसरा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। इस साल आने वाले दिनों में दो और ग्रहण लगेंगे।एक सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण। सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा और चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा।

साल का तीसरा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। इस साल आने वाले दिनों में दो और ग्रहण लगेंगे। एक सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण। सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा और चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। ऐसा बहुत कम देखनो को मिला है कि एक ही महीने में तीन ग्रहण लगे हों, जून और जुलाई के महीने में कुल तीन ग्रहण लगे थे। 5 जून को चंद्र ग्रहण, 21 जून को सूर्य ग्रहण और 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण। ग्रहण  5 जुलाई की सुबह 08:38 AM से शुरू होकर 11:21 AM पर खत्म हुआ। ग्रहण की कुल अवधि 02 घण्टे 43 मिनट की थी। बताते चलें कि कल से पावन सावन माह की शुरुआत होने जा रही है।

किन देशों में दिखाई दिया चंद्र ग्रहण 

यह ग्रहण यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्कटिका में दिखाई दिया। भारत के लोग इस ग्रहण को ऑनलाइन ही देख सके।

सामान्य चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण में अंतर

चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है। पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण पड़ता है। इसमें चंद्रमा पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से ढक जाता है। इस स्थिति में पूर्ण और आंशिक चंद्र ग्रहण की घटना घटित  होती है। वहीं उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध लाइन में न होकर कुछ ऐसी स्थिति में होती है कि चंद्रमा के एक हिस्से में पृथ्वी की मलिन सी छाया पड़ती है। इसे ही उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।

30 दिनों में यह तीसरा ग्रहण

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि एक महीने के अंतराल में तीन ग्रहण का होना शुभ संकेत नहीं है। आज 30 दिनों के भीतर ही तीसरा ग्रहण लगा है। ऐसे में इस ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

Web Title: Lunar Eclipse 2020: lunar eclipse ends the holy month of savan is starting tomorrow

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे