Chandra Grahan 2020: 5 जुलाई को लग रहा है साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में देख सकेंगे लोग?

By गुणातीत ओझा | Published: July 3, 2020 04:51 PM2020-07-03T16:51:56+5:302020-07-04T17:58:24+5:30

Chandra Grahan 2020: गुरु पूर्णिमा का पर्व 5 जुलाई को मनाया जाएगा। इस साल भी गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया रहेगा। दरअसल चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है और सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है।

lunar eclipse 2020 july timing chandra grahan 5 july 2020 on guru purnima will it be visible in india | Chandra Grahan 2020: 5 जुलाई को लग रहा है साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में देख सकेंगे लोग?

पांच जुलाई को गुरु पूर्णिमा के साथ लग रहा है चंद्र ग्रहण।

Highlightsगुरु पूर्णिमा का पर्व 5 जुलाई को मनाया जाएगा। इस साल भी गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया रहेगा।साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) जनवरी में लगा था, फिर 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगा था।

Chandra Grahan 2020: इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) 5 जुलाई को लगेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) जनवरी में लगा था, फिर 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगा था। अब एक ही साल में यह तीसरा ग्रहण पांच जुलाई को लगने जा रहा है। 5 जूलाई को लगने वाला ग्रहण आषाढ़ पूर्णिमा को लग रहा है यानी यह ग्रहण गुरु पूर्णिमा(Guru Purnima 2020) के दिन लग रहा है। 

5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण कैसा होगा?

5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र (Penumbra Lunar Eclipse) ग्रहण होगा। ऐसा तब होता है जब पृथ्वी, सूरज और चांद के बीच तो आती है लेकिन तीनों एक ही रेखा में नहीं होते हैं। ऐसे में चांद की छोटी सी सतह पर अंब्र नहीं पड़ता है। पृथ्वी के बीच के हिस्से से पड़ने वाली छाया को अंब्र (Umbra) कहा जाता है। चांद के बाकी के हिस्सों पर पृथ्वी के बाहरी हिस्से की छाया पड़ती है, जिसे पिनंब्र (Penumbra) या उपछाया कहते हैं। इस वजह से ही इस तरह के ग्रहण कों उपछाया ग्रहण कहा जाता है।

चंद्र ग्रहण का समय

उपछाया चंद्र ग्रहण 5 जुलाई 2020 को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा। इसके बाद यह 9 बजकर 59 मिनट पर अपने सबसे अधिक प्रभाव में होगा और सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह ग्रहण लगभग दो घंटे 43 मिनट और 24 सेकेंड तक रहेगा। 

क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण भारत में 5 जुलाई को सूर्योदय के बाद लगेगा। ऐसे में भारतवासी ग्रहण नहीं देख सकेंगे। इस वजह से 5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण में सूतक काल भी नहीं लगेगा। साथ ही लोग बिना किसी परेशान के गुरु पूर्णिमा की पूजा कर सकेंगे। 5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्टिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण लगभग 2 घंटे 45 मिनट तक रहेगा।

Web Title: lunar eclipse 2020 july timing chandra grahan 5 july 2020 on guru purnima will it be visible in india

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे