लाइव न्यूज़ :

राशि अनुसार चुनें सरस्वती मंत्र, होगी ज्ञान की वर्षा, मिलेगी सफलता

By गुलनीत कौर | Updated: June 1, 2018 09:33 IST

शास्त्रों में ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करने का बेहद महत्व बताया गया है। उनकी अराधना से देवी प्रसन्न होती है और ज्ञान की वर्षा करती हैं।

Open in App

हिन्दू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि इनकी अराधना करने वाला बुद्धि और उच्च शिक्षा को प्राप्त करता है। मां सरस्वती का रूप सुन्दर है। वे कमल के पुष्प पर विराजमान होती हैं और उनके हाथों में वीणा होती है। 

शास्त्रों के अनुसार जिस भी मनुष्य के पास बुद्धि और ज्ञान है वह इन दोनों की मदद से जीवन में सब कुछ पा सकता है। धन, खुशियां, अपनी हर इच्छा को पूरी कर सकता है। इसलिए शास्त्रों में ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करने का बेहद महत्व बताया गया है। उनकी अराधना से देवी प्रसन्न होती है और ज्ञान की वर्षा करती हैं।

धार्मिक और शास्त्रीय ग्रंथों में मां सरस्वती की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने के विभिन्न उपाय दर्ज हैं। इन उपायों को विधि अनुसार करने से देवी खुश होती हैं और व्यक्ति पर बुद्धि और ज्ञान बरसाती हैं। किन्तु यदि मां सरस्वती के कुछ मंत्रों का नियमित जाप किया जाए, तब भी वे प्रसन्न होकर मन मांगा वर पूरा करती हैं। आइए आपको राशि अनुसार मां सरस्वती के मंत्र बताते हैं। इनके रोजाना एक माला यानी 108 बार जाप से आप बुद्धि और ज्ञान पा सकते हैं। आगे बताए जा रहे मंत्र आपकी चन्द्र राशि परा आधारित हैं। 

मेष राशिॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम:

वृष राशिॐ कौमुदी ज्ञानदायनी नम:

मिथुन राशिॐ मां भुवनेश्वरी सरस्वत्यै नम:

कर्क राशिॐ मां चन्द्रिका दैव्यै नम:

सिंह राशिॐ मां कमलहास विकासिनी नम:

कन्या राशिॐ मां प्रणवनाद विकासिनी नम:

तुला राशिॐ मां हंससुवाहिनी नम:

वृश्चिक राशिॐ शारदै दैव्यै चंद्रकांति नम:

धनु राशिॐ जगती वीणावादिनी नम:

मकर राशिॐ बुद्धिदात्री सुधामूर्ति नम:

कुंभ राशिॐ ज्ञानप्रकाशिनि ब्रह्मचारिणी नम:

मीन राशिॐ वरदायिनी मां भारती नम:

यह भी पढ़ें: कर्ज व बेरोजगारी से मुक्ति चाहते हैं तो लगातार 3 शुक्रवार करें मां लक्ष्मी के ये उपाय

राशि अनुसार आप यहां अपने लिए मंत्र को चुनें और रोजाना सुबह या शाम किसी भी समय इसका एक माला (108 बार) जाप करें। आप चाहें तो एक माला से अधिक जाप भी कर सकते हैं। यदि संभव हो तो मंत्र जाप से पहले मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर के सामने बैठ जाएं और जाप पूरा होने के बाद देवी को प्रसाद का भोग भी लगा सकते हैं।

फोटो: भगवान भजन डॉट कॉम

टॅग्स :मंत्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

पूजा पाठChaitra Navratri 2023 Mantra: चैत्र नवरात्रि पर करें इन 9 मंत्रों का जाप, मां दुर्गा पूरी करेगी हर मनोकामनाएं

पूजा पाठशुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, नहीं होगी धन की कमी

पूजा पाठसोमवार के दिन इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, पूरी होंगी मनोकामनाएं

पूजा पाठkarwa chauth mantra: करवा चौथ की रात इस खास मंत्र का जाप करना न भूलें, मिलेगा सौभाग्य और सुंदरता का वरदान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग