सोमवार के दिन इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, पूरी होंगी मनोकामनाएं

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 21, 2022 09:14 AM2022-03-21T09:14:54+5:302022-03-21T09:16:57+5:30

Next

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-उपासना करते हैं। पौरणिक कथाओं मे वर्णन आता है कि भगवान शिव आस्था पूर्वक चढ़ाए गए जल और बेल पत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हम आपको भगवान शिव के कुछ ऐसे मंत्र बताएंगे, जिनका जाप सोमवार को करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं

पंचाक्षरी मंत्र: ॐ नम: शिवाय।

महामृत्युंजय मंत्र: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

लघु महामृत्युंजय मंत्र: ॐ हौं जूं सः

शिव गायत्री मंत्र: ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।