Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 5, 2023 05:30 PM2023-04-05T17:30:38+5:302023-04-05T17:58:30+5:30

Next

हनुमान जयंती इस बार 6 अप्रैल को है यह दिन भगवान श्रीराम के परमभक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था। हनुमान जयंती के दिन देश भर में विशेष अनुष्ठान और पूजा-पाठ का आयोजन होता है। इस दिन लोग पवन पुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद एवं संकटों से मुक्ति पाने के लिए व्रत भी रखते हैं। इस दिन अगर आप इन मंत्रो का जाप करते हैं तो आपको सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ऊँ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।

ऊँ नमो हरि मर्कट मर्कटाय अमुकं हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।

ॐ नमो भगवते पंचवदनाय पूर्वकपिमुखाय ठं ठं ठं ठं ठं सकल शत्रु संहारकाय स्वाहा।

ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडाननाय मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।

ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय उत्तरमुखाय आदिवराहाय लं लं लं लं लं सकल संपत्कराय स्वाहा।।

ॐ नमो भगवते पंचवदनाय दक्षिणमुखाय करालवदनाय नरसिंहाय ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रें ह्रौं ह्रः सकल भूत प्रमथनाय स्वाहा।

ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय ऊर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय रूं रूं रूं रूं रूं रुद्रमूर्तये सकलजन वशकराय स्वाहा