लाइव न्यूज़ :

Tula Rashifal 2022: तुला राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, किन क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2021 13:25 IST

साल 2022 तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है? क्या नए साल में इन राशि के जातकों कोई बड़ी कामयाबी हाथ लगेगी? कार्य-व्यापार, करियर, परिवार, वैवाहिक जीवन, सेहत और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा नया साल, आइए जानते हैं। 

Open in App

Libra Horoscope 2022 in Hindi: तुला राशिफल 2022: यह राशिचक्र की सातवीं राशि है। इस राशि के जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं, क्योंकि इनके ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव देखा जाता है। तुला राशि वाले जातक स्वभाव से खर्चीले होते हैं। इन्हें महंगी चीजों को खरीदने का शौक होता है। विपरीत लिंग के जातक इनके व्यक्तित्व की ओर खींचे चले आते हैं। हालांकि मां लक्ष्मी भी इस राशि के जातकों पर मेहरबना रहती हैं।

करियर-व्यापार 

तुला राशि के जातकों को नए वर्ष में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साल की शुरूआत में आप कार्यक्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। इस समय आपको कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार के लिए भी यह वर्ष लाभकारी रहने वाला है, क्योंकि आप बहुत कठिन श्रम कर अपने व्यापार का लोहा मनवाएंगे। आप रात-दिन काम कर इस समय व्यावसायिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जुलाई में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन, सितंबर के बाद आप अपने व्यापार में बदलाव करने की सोचेंगे। वर्ष के अंत में रुके हुए कार्य पुनः शुरू होंगे।

आर्थिक पक्ष

वर्ष की शुरूआत में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। इस समय आपके धनलाभ के प्रबल योग बनते हुए दिखाई देंगे। विशेषकर अप्रैल से सितंबर तक आपकी जिस प्रकार से अच्छी आमदनी होगी तो वहीं आपके खर्चे भी लगातार बने रहेंगे। ऐसे में आपको अपने धन को संचय करने और अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता पड़ेगी अन्यथा आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। 

परिवार

नया साल आपके पारिवारिक जीवन में बदलाव लाएगा। इस वर्ष आप अपने कार्य की वजह से अपनी मातृभूमि से दूर जा सकते हैं। वर्ष की शुरूआत में घरवालों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा।  इस समय आप भूमि, भवन या संतान से संबंधित मामले के बारे में सोच-विचार करेंगे। वहीं अप्रैल और मई घर की सुख-सुविधाओं और यात्राओं में गुजरने वाला है। घर में अगर कोई शादी योग्य है तो नए वर्ष में उसके विवाह के योग बनेंगे। 

विवाह एवं प्रेम

वैवाहिक जीवन के लिए वर्ष 2022 शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष नए दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन को यादगार बनाने के लिए आप वर्ष की शुरूआत में कुछ खास करेंगे। वर्ष के मध्य में जीवनसाथी आपको किसी तरह की खुशखबरी दे सकता है। वहीं प्रेम जीवन के लिए साल 2022 एक खूबसूरत मोड़ लेकर आएगा। इस वर्ष आप अपने प्यार को आगे बढ़ाते हुए प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य 

सेहत के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। इस वर्ष आप मोटापा की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। मौसम बदलाव के समय भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी फिटनेस का ध्यान बारीकी से रखें। नियमित योग व्यायाम करें और डाइट भी ठीक प्रकार से लें। 

उपाय 

नए वर्ष में प्रत्येक शुक्रवार को गौ माता को आटे का पेड़ा खिलाएं। 

टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना