Delhi Ramlila: रामलीलाओं के किरदारों में जान फूंक रहे हैं नेता और अभिनेता

By धीरज मिश्रा | Published: October 20, 2023 06:05 PM2023-10-20T18:05:19+5:302023-10-20T18:20:13+5:30

दिल्ली में 300 से अधिक जगहों पर छोटी बड़ी रामलीलाएं आयोजित हो रही हैं। लालकिला पर आयोजित हो रहे लवकुश रामलीला में नेता ओर अभिनेता रामायण के किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Leaders and actors are breathing life into the characters of Ramlilas | Delhi Ramlila: रामलीलाओं के किरदारों में जान फूंक रहे हैं नेता और अभिनेता

photo credit- twitter

Highlightsकेंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने महर्षि विश्वामित्र का रोल निभाया मुकेश ऋृषि रावण के रोल में दिखाई दे रहे हैंटीवी कलाकार से लेकर फिल्मों के कलाकार निभा रहे हैं रामलीला में किरदार

Delhi Ramlila: इन दिनों देश में नवरात्रि और दूर्गा पूजा का माहौल बना हुआ है। भक्ति गीतों के साथ सुबह की शुरुआत हो रही है और रात रामलीलाओं में हो रहे हैं कलाकारों के मंचन देखकर बीतता है। राम जन्म से लेकर, ताड़का वध, राम-सीता विवाह, राम-सीता-लक्ष्मण वनवास तक मंचन अब तक अधिकतर रामलीलाओं में दिखाया गया है।

आगे रामलीलाओं में सीता हरण, राम सुग्रीव मित्रता, राम हनुमान मिलन, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, राम, कुम्भकरण युद्ध आखिर में राम बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करने के लिए रावण का वध करेंगे। दिल्ली में करीब छोटी से बड़ी 300 जगहों पर रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है। खास बात यह है कि लालकिला के परिसर में ही तीन रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का मंचन करा रही हैं।

 

इनमें लवकुश, नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी शामिल है। बड़ी रामलीलाओं में एक्टर से लेकर नेता भी रामलीला के मंच पर अपने हाथ आजमा रहे हैं। बॉलीवुड में विलेन के किरदार कर मशहूर हुए मुकेश ऋृषि रावण के रोल में लव कुश रामलीला में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी नव श्री मानव धर्म रामलीला में अंगद के रोल में नजर आएंगे। इस रामलीला में बॉलीवुड के मशहूर खलनायक पुनीत इस्सर रावण के रोल में नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा अभिनेता गगन मलिक, हरियाणा फिल्मों में अभिनेत्री कविता जोशी राम और सीता के रोल में नजर आ रहे हैं। लव कुश रामलीला में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने राजा जनक के रोल में अपना किरदार निभाया। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने महर्षि विश्वामित्र का रोल निभाया। आम आदमी पार्टी के नेता ब्रजेश गोयल राजा बलि के पूत्र अंगद के रोल में नजर आए हैं। 

Web Title: Leaders and actors are breathing life into the characters of Ramlilas

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे