लाइव न्यूज़ :

कुंभ 2019: बसंत पंचमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, 2 करोड़ से अधिक लोग लगाएंगे आस्था की डुबकी

By भाषा | Updated: February 10, 2019 09:16 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस तथा केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल सहित सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न क्रॉसिंग्स और शहर के अनेक हिस्सों में तैनात किया गया है।

Open in App

संगम शहर में चल रहे आस्था के पर्व कुंभ में आज यानि रविवार को बसंत पंचमी के दिन तीसरे ‘शाही स्नान’ में कम से कम दो करोड़ से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इस इस तीसरे शाही स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ चुका है। भारी संख्या में लोग संगम तट पर स्नान के लिए डटे हैं। 

कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने पीटीआई-भाषा से शनिवार को कहा कि रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर समाज के हर वर्ग से दो करोड़ से ज्यादा लोगों के डुबकी लगाने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश पुलिस तथा केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल सहित सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न क्रॉसिंग्स और शहर के अनेक हिस्सों में तैनात किया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि ने कहा, ‘‘कुंभ मेले में तीन शाही स्नान और तीन पर्व स्नान होते हैं।’’

कुंभ मेला 15 जनवरी को मकर संक्राति के दिन से शुरु हुआ था और वही पहला शाही स्नान था दूसरा शाही स्नान चार फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन था।

इलाहाबाद की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘बसंत पंचमी कुंभ का तीसरा और अंतिम शाही स्नान है। माना जाता है कि इस दिन तीन बार डुबकी लगा कर श्रद्धालुओं को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का आशिर्वाद मिलता है।इस लिए श्रद्धालुओं के लिए इसका काफी महत्व है।’’

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे पर्व को सुगमता से निपटाने के लिए सारी तैयारी की है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने पीटीआई-भाषा से पहले बातचीत में कहा था कि पूरे क्षेत्र को नौ जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। इनकी सुरक्षा में 20,000 पुलिसकर्मियों, 6000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 40 पुलिस थाने, 58 चौकियां, 40 दमकल केंद्र बनाए गए हैं। केन्द्रीय बलों की 80 कंपनियां तथा पीएसी की 20 कंपनियां भी तैनात हैं।

टॅग्स :कुम्भ मेलाबसंत पंचमीइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग