लाइव न्यूज़ :

Krishna Janmashtami 2020: जन्माष्टमी पर बन रहा यह वृद्धि योग, इन पांच राशियों को होगा लाभ

By गुणातीत ओझा | Updated: August 12, 2020 09:54 IST

इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 11-12 अगस्त को मनाया जाएगा। 12 अगस्त को कृतिका नक्षत्र लगेगा। जबकि चंद्रमा मेष और सूर्य राशि में संचार करेंगे। कृतिका नक्षत्र और राशियों की स्थिति के कारण वृद्धि योग बन रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जन्माष्टमी का त्योहार 11-12 अगस्त को मनाया जाएगा।मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों के लिए वृद्धि योग ज्यादा लाभकारी रहेगा।

इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 11-12 अगस्त को मनाया जाएगा। 12 अगस्त को कृतिका नक्षत्र लगेगा। जबकि चंद्रमा मेष और सूर्य राशि में संचार करेंगे। कृतिका नक्षत्र और राशियों की स्थिति के कारण वृद्धि योग बन रहा है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि जन्माष्टमी पर इस बार सुबह 8.37 मिनट पर वृद्धि योग भी बनेगा, जो कई राशियों को लाभ दे सकता है।

मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों के लिए वृद्धि योग ज्यादा लाभकारी रहेगा। मान्यता है कि वृद्धि योग में पूजा करने से फल दोगुना प्राप्त होता है। वृद्धि योग में किए गए कार्यों में निश्चित रूप से सफलता मिलती है। नया रोजगार या व्यापार शुरू करने वालों को इस योग से काफी लाभ होता है। इस योग में किए गए काम में न तो कोई रुकावट आती है और न ही उसमें नुकसान की संभावना होती है।

आइये भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास से जानते हैं क्या है वृद्धि योग और जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इससे किन राशियों को लाभ हो सकता है...

मेष राशिजन्माष्टमी पर बन रहे वृद्धि योग से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही धन-संपदा का लाभ होगा। व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिन छोटी-मोटी यात्रा के योग बन सकते हैं। इन यात्राओं से आपको लाभ भी हो सकता है. व्यर्थ की चिंता में ना पड़ें।

मिथुन राशिमिथुन राशि के जातकों को वृद्धि योग से लाभ होने का योग बन रहा है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के व्यापार और नौकरी में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। धन का संचय होगा।

कर्क राशिकर्क  राशि वालों को भी जन्माष्टमी पर वृद्धि योग से धन की प्राप्ति हो सकती है। करियर में सकारात्मक बदलाव के योग भी बन रहे हैं। जीवन की कोई बड़ी समस्या इस वक्त हल हो सकती है।

सिंह राशिइस राशि के जातकों के भाग्य में धन लाभ के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस राशि के जातकों को कर्ज में दिया धन वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से भी सुख प्राप्त हो सकता है।

कन्या  राशिवृद्धि योग से कन्या राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको धन की हानि से बचना होगा. खर्चों से बचें। अंजान शख्स के साथ रुपयों का लेन-देन ना करें। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।

तुला राशिकारोबार में वृद्धि होगी। समझदारी से किए गए फैसले लाभ देंगे। किसी भी तरह की जल्दबाजी बड़ा नुकसान दे सकती है।बड़ों की राय मानकर काम करने से दोगुनी तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक राशिधन की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है। लेकिन बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें। दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखने से बिगड़े काम संवर सकते हैं। 

धनु राशिइस राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। व्यापार में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

मकर  राशिमकर राशि वालों को भी वृद्धि योग से बहुत ज्यादा लाभ नहीं होने वाला है। काम का बोझ बढ़ेगा. बेवजह तनाव का शिकार हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में बड़ा झटका लग सकता है।

कुंभ राशिकुंभ राशि वालों के लिए धन की स्थिति पहले की तरह ही सामान्य रहने वाली है। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशिइस राशि के जातकों को जन्माष्टमी पर बन रहे वृद्धि योग का जबरदस्त लाभ मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। करियर में भी तरक्की मिलने के योग हैं।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना