लाइव न्यूज़ :

23 सितंबर को केतु वृश्चिक राशि में करेगा प्रवेश, कई राशियों के लिए है घातक, जानें उपाय और केतु के असरकारी मंत्र

By गुणातीत ओझा | Updated: September 7, 2020 14:46 IST

केतु का गोचर वृश्चिक राशि में 23 सितंबर 2020 को होने जा रहा है जिसका कई राशियों पर इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा। केतु एक छाया ग्रह है जो मगंल की तरह ही फल देता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेतु का गोचर 23 सितंबर 2020 यानी बुधवार के दिन सुबह 07:38 बजे धनु राशि से वृश्चिक राशि में हो रहा हैकेतु 12 अप्रैल 2022 यानी मंगलवार को सुबह 08:44 बजे तक इसी राशि में रहेगा।

केतु का गोचर वृश्चिक राशि में 23 सितंबर 2020 को होने जा रहा है जिसका कई राशियों पर इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा। केतु एक छाया ग्रह है जो मगंल की तरह ही फल देता है। केतु का गोचर 23 सितंबर 2020 यानी बुधवार के दिन सुबह 07:38 बजे धनु राशि से वृश्चिक राशि में हो रहा है और 12 अप्रैल 2022 यानी मंगलवार को सुबह 08:44 बजे तक इसी राशि में रहेगा। केतु भी राहु ग्रह की तरह ही हमेशा व्रकी अवस्था में ही चलता है और इसे मंगल का छाया ग्रह माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें किस राशि को कैसे प्रभावित करेगा केतु..

मेष यह गोचर आपको धार्मिक प्रवृत्ति को लेकर जाएगा। इस दौरान आप किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। सांसारिक जीवन की अपेक्षा अध्यात्म जीवन में आपकी रुचि रहेगी।

वृषउच्च शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलने की संभावना है। यदि आप रिसर्च के छात्र हैं तो उसमें यह गोचर कामयाबी दिलाएगा। पीएचडी के छात्र हैं तो इस वर्ष आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

मिथुनकार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान संभल कर काम करें। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां उत्पन्न होंगी। जीवनसाथी और व्यापार में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं।

कर्कयह गोचर अशुभ परिणामकारी हो सकता है। इस दौरान आपको जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंहआपको संतान से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ेंगी। लेकिन यदि आप एक छात्र हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

कन्याआपके सुखों में कमी आने की संभावना है। इस समय आपकी माता जी की सेहत भी खराब रह सकती है। यदि आप इस समय कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं तो उन्हें मुहूर्त के हिसाब से ही खरीदें।

तुलाआपके साहस में कमी आएगी। आपका आत्म-विश्वास कमजोर हो सकता है। साथ ही घर में छोटे भाई-बहनों के साथ भी मतभेद हो सकते हैं। अध्यात्म के विषय आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

वृश्चिकइस समय परिस्थितियां आपके लिए प्रतिकूल होंगी। आपका मोह सांसारिक चीजों से भंग हो सकता है। धार्मिक, वैराग्य और अध्यात्म के विषय आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

धनुइस दौरान आपकी कल्पना शक्ति प्रबल होगी। आपको चीजों का पूर्वानुमान हो सकता है। वहीं कार्य व व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी। घर में परिजनों से अनबन हो सकती है।

मकरआपके खर्चों में अनावश्यक रूप से वृद्धि हो सकती है। धन हानि की संभावनाएं हैं। लंबी दूरी की यात्राएं योग में हैं लेकिन इस यात्राओं में आप अधिक धन खर्च होगा। आप किसी कारण से विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कुंभआपकी आमदनी में कमी आएगी। रुका हुआ पैसा भी आपको मुश्किलों से प्राप्त होगा। किसी घरेलू मुद्दे को लेकर बड़े भाई बहनों से रार बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में उपलब्धि अथवा पहचान न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।

मीनआपकी राह में परिस्थितियां आसान नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। कार्य स्थल पर आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको उनके कुचक्र से बचने की आवश्यकता है।

केतु ग्रह के उपाय

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि समय समय पर भगवान शिव जी का पार्थिव पूजन एवं अभिषेक करावे तथा मंदिर में काला-सफेद कंबल दान करें। घर में कुत्ता पालें या फिर उसकी सेवा करें तथा बंदरों को गुड़ खिलायें। नित्य मस्तक में केसर का टीका लगाएं और केशर का दान करे तथा शंक्रांति के समय छाया दान करें। यदि मंदिरों की धार्मिक यात्रा करें और मंदिरों में सिर झुकाएं तो दूसरे भाव का केतू अच्छे परिणाम देगा। यदि संतान से परेशान है तो मंदिर में काले और सफेद रंग वाला कंबल दान करें। कान में सोना पहनें। बड़ों का सम्मान करें, विशेषकर ससुर का सम्मान जरूर करें। सोने की सलाई गर्म करके दूध में बुझाएं और इसके बाद उस दूध को पियें इससे मानसिक शांति बढेगी, आयु वृद्धि होगी और यह बेटों के लिए भी अच्छा रहेगा। बुरी संगतो एवं मादक पदार्थो का सेवन न करें। केतु से बचने का सबसे अच्छा उपाय है हमेशा प्रसन्न रहना, जोर से हँसना… इससे केतु आपके मन को वश में नहीं कर पाएगा। प्रतिदिन गणेशजी का पूजन-दर्शन करें। काले, सलेटी रंगों का प्रयोग न करें। मजदूर, अपाहिज व्यक्ति की यथासंभव मदद करें। लोगों में उठने-बैठने, एवं सामाजिक होने की आदत डालें। लहसुनिया पहनने एवं दान करने से भी केतु के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।

केतु के दान  

यदि कुंडली में केतु अशुभ फल दे रहे हो तो बुधवार के दिन संध्या के समय लहसुनिया, तिल तेल, तिल के बीज, काला कंबल, कला वस्त्र, कस्तूरी, सात प्रकार का अन्न, केला, आदि किसी सात्विक ब्राह्मण को पूर्ण श्रद्धा से दक्षिणा सहित दान चाहिए, इससे केतु के अशुभ फल दूर होते है, शुभ फल मिलने लगते है।

केतु का तांत्रिक मन्त्र :- “ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः”।।

केतु पौराणिक मन्त्र :- “ॐ केँ केतवे नम:”।।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतमंत्रटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना