लाइव न्यूज़ :

यहां जानें करवा चौथ की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा के समय इन नियमों का जरूर करें पालन

By मेघना वर्मा | Updated: October 20, 2018 12:27 IST

Karva Chauth puja date and time: करवा चौथ पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवाना गणेश की पूजा होती है। शाम के समय होने वाली इस पूजा में सभी विवाहित और उपवास रखने वाली महिलाएं एक-साथ बैठकर कथा कहती हैं।

Open in App

पति की लम्बी उम्र के लिए हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन शादी-शुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। सिर्फ विवाहित ही नहीं कुवांरी लड़कियां भी अच्छे वर के लिए यह व्रत रखती हैं। इस साल करवाचौथ के इस व्रत की तिथी को लेकर लोगों में कंन्फ्यूजन देखी जा सकती है।

 कुछ लोगों का मनाना है कि इस बार करवाचौथ शनिवार यानी 27 अक्टूबर को पड़ रही है वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि इस बार 28 अक्टूबर यानी रविवार को करवाचौथ पड़ रहा है। आइए हम आपको बताते हैं क्या है करवाचौथ की सही तिथी और पूजा का शुभ मुहूर्त। 

शनिवार को ही है करवाचौथ

करवाचौथ इस साल 27 अक्टूबर यानी शनिवार को ही पड़ रहा है। 27 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक का मुहूर्त है। जबकि रात 8 बजे तक चंद्रोदय का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी दिन विवाहित महिलाएं चांद की पूजा करके उसे अर्घ देकर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। 

ये है पूजा-विधि

करवा चौथ पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवाना गणेश की पूजा होती है। शाम के समय होने वाली इस पूजा में सभी विवाहित और उपवास रखने वाली महिलाएं एक-साथ बैठकर कथा कहती हैं। पूजा विधि की बात करें तो चौथ माता की स्थापित मूर्ती पर फूल-माला और कलावा चढाया जाता है जिसके बाद प्रतिमा के आगे करवा में जल भर कर रखा जाता है।

देशी घी का दिया जलाकर कथा पढ़ते हैं और इसके बाद चांद को देखकर उसकी पूजा की जाती है। इसके बाद महिलाएं चांद को छलनी से देखती हैं और फिर अपने पति को देखती है। पूजा के बाद पति अपने हाथों से पानी पिलाकर व्रत तोड़ते हैं। 

व्रत के ये है नियम

करवाचौथ के दिन महिलाओं को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और सारे नित्य काम करने के बाद माता चौथ की प्रतिमा का स्थापित करते हैं।माता की मूर्ति के सामने चावल और गंगाजल लेकर संपल्प करें और वह मूर्ति के सामने रखें। सरगी में सिर्फ अपने सास की भेजी हुई चीजें ही खाएं। याद रखें ये सरगी सूर्योदय से पहले ही खाएं। सूर्योदय के बाद कतई ना खाएं।   

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहारइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग