लाइव न्यूज़ :

भैरव अष्टमी 2018: घर से नकारात्मक ऊर्जा करनी हो दूर तो करें 3 उपाय

By मेघना वर्मा | Updated: November 28, 2018 13:02 IST

माना जाता है कि शिवजी के रक्त से भगवान भैरव की उत्पत्ती हुई थी। इसलिए उनको काल भैरव भी कहा जाता है।

Open in App

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन भैरव अष्टमी या भैरव जयंती मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव, भैरव के रूप में प्रकट हुए थे। हिन्दू धर्म में मान्यता ये भी है कि भैरव का जन्म मां के गर्भ से नहीं हुआ था। बल्कि उन्हें अजन्मा माना जाता है। इस बार 29 नवंबर को भैरव अष्टमी मनाई जाती है। माना जाता है कि भगवान शिव ने अपनी प्रिय नगरी काशी की सुरक्षा का भार भैरव को ही सौंपा था। 

इसलिए कहा जाता है काल भैरव

माना जाता है कि शिवजी के रक्त से भगवान भैरव की उत्पत्ती हुई थी। इसलिए उनको काल भैरव भी कहा जाता है। भैरव अष्टमी के दिन कालभैरव का दर्शन-पूजन शुभ फले देने वाला होता है। इस दिन लोग भैरव के मंदिर में बाबा कालभैरव की पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें सिंदूर, तेल, नारियल, पुए और जलेबी चढ़ाते हैं। 

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए करें ये उपाय

1. जलाएं 33 अगरबत्तियां

भैरव देव की कृपा हमेशा बनाए रखने के लिए रविवार, शुक्रवार या भैरव जयंती के दिन भैरव मंदिर में चंदन, गुलाब की खुशबू वाला 33 अगरबत्तियां जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सौम्यता बनी रहेगी। साथ ही घर पर पॉजीटिव एनर्जी का संचालन होगा। 

2. काले कपड़े की पोटली

अपने घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए बुधवार या काल भैरव अष्टमी के दिन सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़ और सवा 11 रुपए को सवा मीटर काले कपड़े में बांध लें। अब इसकी एक पोटली बनाकर भैरव नाथ के मंदिर में चढ़ाएं। 

3. उड़द की दाल के पकौड़े

शनिवार की रात के सरसों के तेल में उड़द दाल के पकौड़े बनाकर उसे सुबह रास्ते में दिखने वाले सबसे पहले कुत्ते को खिलाएं। जब कुत्ता पूरा पकौड़े खा ले तो वहां से निकल जाएं मगर मुड़कर उसे ना देखें। ऐसा करने से भी आपके घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।

टॅग्स :हिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल