लाइव न्यूज़ :

जया एकादशी 16 को, शुभ अवसर पर करें ये महाउपाय, बन जाएंगे सभी रुके हुए काम

By गुलनीत कौर | Updated: February 15, 2019 17:28 IST

इस एकादशी को मनुष्य जीवन के सभी पापों को हरने वाली एकादशी बताया जाता है। मान्यता है कि इसदिन व्रत एवं भगवान विष्णु का पूजन करने वाला साधक पाप मुक्त हो जाता है और मोक्ष को पाता है।

Open in App

सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाली जया एकादशी इस वर्ष 16 फरवरी, 2019 को है। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी मनाई जाती है। इस एकादशी को मनुष्य जीवन के सभी पापों को हरने वाली एकादशी बताया जाता है। मान्यता है कि इसदिन व्रत एवं भगवान विष्णु का पूजन करने वाला साधक पाप मुक्त हो जाता है और मोक्ष को पाता है।

जया एकादशी पर अवश्य करें ये काम:

- एकादशी की सुबह जल्दी उठाकर स्नान करें- साफ वस्त्र पहनकर पूजा के लिए तैयार हो जाएं- मुमकिन हो तो पीले रंग के वस्त्र पहनें। शुभ माने जाते हैं- सपरिवार बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करें- भगवान विष्णु के मंत्र का जपा करें और पूजा एके बाद प्रसाद का भोग लगाएं- यदि व्रत कर रहे हैं तो इसदिन घर में लहसुन, प्याज का इस्तेमाल ना होने दें- पूरे दिन केवल फलाहार का सेवन करें- जया एकादशी के दिन घर में सभी पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें

जया एकादाशी पर करें ये महाउपाय:

जया एकादशी के दिन यदि आप व्रत नहीं कर रहे हैं तो एक खास उपाय कर सकते हैं। यह एकादशी का महाउपाय कहलाता है जिसका फल शीघ्र ही प्राप्त होता है। उपाय के मुताबिक एकादशी की सुबह जल्दी उठें। पीले रंग के साफ वस्त्र पहनें। 5 सफेद जेनऊ को पीले रंग के पानी में डुबोकर रंग चढ़ा लें। 

अब 5 पीले फल भी लें। अब पीले रंग का एक आसन बिछाएं। सामें भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति रखें और तुलसी की माला लेकर इस मंत्र का तीन माला जाप करें - ''ओं मनो भगवते वासुदेवाय नमः'' इस मंत्र का तीन माला जाप करने के बाद जेनऊ और फलों को भगवान को अर्पित कर दें। पूजा समाप्त होने के बाद ये जेनऊ और फल मंदिर में चढ़ा दें। 

टॅग्स :एकादशीपूजा पाठभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल