लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 31 Dec 2021: साल के आखिरी दिन इन 5 राशि के लोगों को होगा खूब फायदा, देखें क्या आपकी राशि है इस लिस्ट में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2021 07:13 IST

Aaj Ka Rashifal 31 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा, बल्कि आप अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की संभावना है।

वृषभ: आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए सामान्य बीतेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नाजुक रह सकती है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन: आज का आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। शत्रुओं से किसी तरह की मात मिल सकती है। किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की भी संभावना है। आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपको इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

कर्क: संतान सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन में भी आनंद आएगा। बहुत संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो जाए, लेकिन आप परिस्थिति को संभाल पाने में कामयाब होंगे। 

सिंह: आज आपको अपने निजी जीवन में भी आनंद आएगा। लेकिन अगर परिवार से दूर हैं तो उनकी याद आएगी। मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे।

कन्या: आज आपके प्रयासों में तेजी आएगी। शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ठीक नहीं होगी। आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठान पड़ सकता है। सोशल मीडिया में समय जाया हो सकता है।

तुला: आज किसी स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। घर में वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। आप शांत मन मन अपने कार्य को अंजाम देंगे। हालांकि किसी कार्य को लेकर मन में चंचलता का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे।

धनु: आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल है। खासकर आर्थिक दृष्टि से नुकसान होने का भय है। आज निवेश से बच सकते हैं वहीं यात्रा करने के दौरान अपने सामान का अच्छी तरह से ख्याल करना होगा। चोरी होने का भय है।

मकर: आज आपको आर्थिक फायदा होगा। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त होगा। लेकिन वह धन आपसे खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है।

कुंभ: आज कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी, लेकिन किसी मित्र की मदद से आप समस्या का समाधान खोज पाने में सफल होंगे। यदि नए कार्य को करने की सोच रहे हैं तो इसमें जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। सोच-समझकर फैसला लें।

मीन: आज भाग्य आपका साथ देगा। किसी बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। सहपरिवार आप धार्मिक यात्र पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है। समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त बढ़ेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना