लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 28 May 2022: आज भावनाओं में आकर फैसले न लें, अन्यथा होगा पछतावा, पढ़ें दैनिक राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2022 06:34 IST

Aaj Ka Rashifal 28 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। हालांकि करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। 

वृषभ: आज जीवनसाथी से मधुर रिश्ते कायम होंगे। आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। धन खर्च अधिक होगा, जिस पर आपका वश नहीं चल सकेगा। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

मिथुन: आज दिन आपके लिए अच्छा है, लेकिन आपको भावना में बहकर निर्णय लेने से बचना होगा। परिस्थितियां आपके हित में नजर आ रही हैं। अवसरों का लाभ उठाएं। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कर्क: आज पेशेवर दृष्टिकोण से आप अच्छा कार्य करेंगे। परिजनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल पर जा सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल होंगे। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सिंह: किसी की चुपड़ी चुपड़ी बातों में न आएं। अपना विवेक का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ें। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा।

कन्या: आज किसी नए कार्य को करने की सोच सकते हैं, परंतु इसे लेकर परिवार में अनबन हो सकती है। आज आपको अप्रत्याशित रूप से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गूढ़ विद्या की तरफ मन आकर्षित होगा। ऐसे कार्यों से बचें जिससे आपका मान-सम्मान घटे।  

तुला: आपकी आदमी में इजाफा होगा। जीवनसाथी संग कोई जरूरी कार्य कर सकते हैं। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार होगा।  

वृश्चिक: आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहें। वे आज आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। संक्रमण कालीन समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: आज आप खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र महसूस करेंगे। यदि घर से दूर रहते हैं तो आज परिवार और रिश्तेदारों से मिलकर अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन में साथी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

मकर: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी खुशियां बढ़ेंगी। चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

कुंभ: आज आपको किसी अपने से मदद मिलेगा, जिससे आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है।

मीन: आज आप अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार देने का काम करेंगे। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना