लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 27 May 2022: आज मीन और मिथुन सहित इन 5 राशिवालों को हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

By रुस्तम राणा | Updated: May 27, 2022 06:28 IST

Aaj Ka Rashifal 27 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: दिन आपके लिए उत्तम संकेत दे रहा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। सांसरिक विषयों के प्रति विरक्ति की अनुभूति करेंगे। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। धनलाभ का योग है। हितशत्रुओं से नुकसान हो सकता है, इसलिए बचकर रहें।

वृषभ: परिजनों के सात घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस या किसी भी कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है क्योंकि सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन: आज किसी बड़े मंच का प्रयोग कर आप अपनी कला को दिखा सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों या घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित महसूस करेंगे। धनलाभ और पदोन्नति का योग है। 

कर्क: व्यापारिक उद्यम से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आपके साथ कोई चालबाजी अंजाम दे सकते हैं। मानसिक स्थिरता के लिए ईश्वर में ध्यान लगाएं। उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें।

सिंह: जीवनसाथी की सलाह धन लाभ पाने में कामयाब होगी। काम में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा जीतेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। 

कन्या: आज आप सरल स्वभाव और संवाद के माध्यम से लोगों प्रभावित करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अधिक धन व्यय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। भीड़भाड़ वाले जगहों पर संभलकर जाएं। 

तुला: आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जोखिम लेने की क्षमता पर अंकुश लगाना होगा। आज आपके जीवनसाथी का फैसला हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं।

वृश्चिक: आज परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। भोजन में जरूरी तब्दीली करें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ का योग है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण बन सकती है।

धनु: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप लाभ कमाने के लिए पूरा प्रयास करते हुए नजर आएंगे। कार्य के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। 

मकर: आर्थिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। आपके सुखों में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। कोई कीमती सामान खरीदने की संभावना है। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। 

कुंभ: आज किसी दोस्त से तोहफा मिल सकता है। तालाब या नदी के पास न जाएं। माता-पिता से बात करते वक्त वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार हताशा बढ़ाएंगे इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। 

मीन: आज कोई निवेश योजना शुरू कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। पर्यटन और प्रवास के लिए जा सकते हैं। सेहतमंद महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना