लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 20 May 2022: किन राशियों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: May 20, 2022 06:49 IST

Aaj Ka Rashifal 20 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज घरवालों से चल रहा विवाद खत्म होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी धार्मिक सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

वृषभ: आज नई संपत्ति मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ससुराल पक्ष से किसी तरह का आश्चर्य करने वाली सूचना मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। 

मिथुन: आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आज आपको कुछ नए आइडिया आएंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप स्वयं के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम सौंपा जा सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए व्यस्तताभरा रह सकता है। दोनों साथ में मूवी देख सकते हैं। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन में चिंता जरूर रहेगी।

कन्या: आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। किसी समारोह में सहपरिवार हिस्सा ले सकते हैं। माता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे। आपको कोई अपना धोखा दे सकता है।

तुला: आज आपको जमीन जायदाद से जुड़े कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अपने काम में मन लगाएं और अपने सीनियर्स के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

वृश्चिक: आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सफल साबित होंगे। धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी।  

धनु: आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं।

मकर: आज कार्यक्षेत्र में आपको पहल करने की आवश्यकता होगी। आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ: व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा। किसी स्रोत से आपके पास धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। 

मीन: आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न हो जाने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कुछ और समय का इतंजार करना पड़ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना