Horoscope Today 21 Dec 2021: आज सावधान हो जाएं ये तीन राशि के लोग, हो सकता है आर्थिक नुकसान

By रुस्तम राणा | Published: December 21, 2021 07:14 AM2021-12-21T07:14:01+5:302021-12-21T07:14:01+5:30

Aaj Ka Rashifal 21 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 20 Dec 2021 these 3 zodiac sign people get hurdles | Horoscope Today 21 Dec 2021: आज सावधान हो जाएं ये तीन राशि के लोग, हो सकता है आर्थिक नुकसान

Horoscope Today 21 Dec 2021: आज सावधान हो जाएं ये तीन राशि के लोग, हो सकता है आर्थिक नुकसान

मेष: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ: आज आर्थिक लाभ होगा। दैनिक कार्य बिना रुकावट के पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की सलाह है।

मिथुन: स्वभाव में चंचलता दिखाई देगी। मन किसी एक चीज पर नहीं टिक पाएगा। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। 

कर्क: गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के सम्बंध में संतोष की भावना जगेगी। 

सिंह: आज आर्थिक लाभ के योग हैं। नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन हैं। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा।

कन्या: आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। पिताजी की सेहत दुरूस्त रहेगी।

तुला: आज भाग्य का साथ मिलेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आज किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में हाथ बटा सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है।

धनु: गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। आफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा।

मकर: सेहत की दृष्टि से दिन प्रतिकूल है। शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी।

कुंभ:  प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंब जनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। 

मीन: आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा।

Web Title: Horoscope Today 20 Dec 2021 these 3 zodiac sign people get hurdles

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे