लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 18 February 2022: आज इन राशियों के हैं सितारे बुलंद, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: February 18, 2022 06:40 IST

Aaj Ka Rashifal 18 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: मानसिक शांति का अनुभव होगा। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ: आज धैर्य से काम लेना होगा। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। वाहन के रख-रखाव में धन खर्च हो सकता है। 

मिथुन: संतान की ओर से सुखद समाचर मिल सकता है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। 

कर्क: आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आप बेबाकी से अपने विचारों को रखेंगे। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी।

सिंह: रोजमर्रा के काम में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। बातचीत के दौरान संयम रखें।

कन्या: आज नौकरी में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

तुला: आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। संगीत में रुचि लेते हुए दिखाई देंगे। वृश्चिक: आज किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। घर से माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

धनु: आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर: आज आपके कारोबार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। धन की लेनदेन में सावधान बरतने की सलाह दी जाती है। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। 

कुंभ: आज आपके दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की किसी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन: आज आपके मन में निराशा भाव का देखने को मिल सकता है। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें। हालांकि आय में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स