लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 08 March 2022: आज इन तीन राशियों के लिए है मंगल भारी, रहें सावधान, हो सकती है हानि

By रुस्तम राणा | Updated: March 8, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 08 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको शासन सत्ता का लाभ मिल सकता है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। मन में उत्साह का संचार रहेगा।

वृषभ: आज आपको धन के मामलों में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन कार्य की अधिकता रहेगी।

मिथुन: आज कारोबार में विस्तार होगा। किसी मित्र के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। आपको संतान सुख मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: आज आपको थोड़ा संयम रखना होगा। खासकर परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। मन में अशांति का भाव रहेगा और आत्मविश्वास में कमी दिखाई देगी।

सिंह: धार्मिक मामलों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: आज आपके सामने अचानक से कोई समस्या आ सकती है। सतर्क रहना होगा। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। साथ ही अपनी सेहत का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। 

तुला: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनता दिखाई दे सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। खासकर पार्टनरशिप में लाभ होगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। घरेलू समस्याओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। 

वृश्चिक: आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

धनु: उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। धन के मामले में प्रबंधन की आवश्यकता होगी।

मकर: आज आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ: आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक कुछ बड़ा हासिल हो सकता है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें।

मीन: आज आपको व्यर्थ क्रोध से बचना होगा। किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ मामलों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। किसी को कटु शब्दों न कहें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स