लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 07 February 2022: आज शुभ योग में ये 4 राशि वाले पाएंगे सफलता, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2022 14:33 IST

Aaj Ka Rashifal 07 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। यदि स्वास्थ्य परेशानी है तो वह दूर होगी।

वृषभ: आज मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। मन खराब न करें। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे। 

मिथुन: आज परिवार का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। 

कर्क: आज करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। आवेश में आकर आलसी ना बनें। आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।

सिंह: आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। 

कन्या: आज आप ऊर्जावान दिखाई देंगे। हालांकि आपको अपने क्रोध और पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन आज सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है।

तुला: आज वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। 

वृश्चिक: आज संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। आपको भी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: आज प्रेम जीवन में आनंद आएगा। आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे।

मकर: आज आपको घरेलू जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। माता जी की सेहत में सुधार हो सकता है।

कुंभ: आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा।

मीन: आज आपके लिए धन योग बन रहे हैं। गृह क्लेश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स