Aaj Ka Rashifal 06 July 2022: आज के दिन की हैं ये 4 लकी राशियां, कार्य-व्यापार में होगा अतिरिक्त लाभ

By रुस्तम राणा | Published: July 6, 2022 06:36 AM2022-07-06T06:36:34+5:302022-07-06T06:36:34+5:30

Aaj Ka Rashifal 06 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 06 July 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 06 July 2022: आज के दिन की हैं ये 4 लकी राशियां, कार्य-व्यापार में होगा अतिरिक्त लाभ

Aaj Ka Rashifal 06 July 2022: आज के दिन की हैं ये 4 लकी राशियां, कार्य-व्यापार में होगा अतिरिक्त लाभ

मेष: आज कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। ऑफिस में सीनियर्स का समर्थन मिलेगा। आज आप अपने कलात्मक कार्य से सबको आकर्षित करेंगे। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें।

वृषभ: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेखन और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा।

मिथुन: आज आपको आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अपने कई दिनों से पड़ा हुआ अधूरा काम पूर्ण कर सकते हैं। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है।

कर्क: नई जॉब मिलने की संभावना है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज समाज में आपका कद और ऊंचा होगा। आपको अपने खान पर ध्यान देना होगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।

सिंह: आपकी वाणी में मधुरता देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आज आप अपने परिवार के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभाएंगे। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्योंकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। 

कन्या: आज आपके मन में शांति एवं प्रसन्नता का भाव देखने को मिलेगा। खाली समय का उपयोग करना चाहेंगे, परंतु कर नहीं पाएंगे। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट- उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।

तुला: आज किसी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा का योग हैं। खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छा दिन बीतेगा।

वृश्चिक: आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे। 

धनु: आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। आप अपने निजी कार्य के लिए उपयोग करेंगे। किसी काम के पूर्ण होने पर आप आप सुकुन महसूस कर सकते हैं। व्यापार में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मकर: आज भवन अथवा वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। हालांकि किसी काम की वजह से दिन व्यस्त रहेगा। किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। अपने ज्ञान को लेकर किसी से बहसबाजी करने पर आपको सफलता अर्जित होगी। 

कुंभ: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किंतु किसी कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। अचानक से आने वाली कोई समस्या आपको थोड़ी बेचैन कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

मीन: आज आपको अपनी संतान को लेकर चिंता रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उलझ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावल में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। 

Web Title: Horoscope Today 06 July 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे