Aaj Ka Rashifal 05 June 2022: आज कर्क राशिवालों को मिलेंगे बेहद शानदार परिणाम, किस्मत है बलवान, जानें अन्य राशियों का हाल

By रुस्तम राणा | Published: June 5, 2022 06:32 AM2022-06-05T06:32:29+5:302022-06-05T06:32:29+5:30

Aaj Ka Rashifal 05 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 05 June 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 05 June 2022: आज कर्क राशिवालों को मिलेंगे बेहद शानदार परिणाम, किस्मत है बलवान, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 05 June 2022: आज कर्क राशिवालों को मिलेंगे बेहद शानदार परिणाम, किस्मत है बलवान, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष: आज आपको अनावश्यक तनाव लेने से बचना होगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। 

वृषभ: आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा।। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करेंगे। 

मिथुन: आज रियल स्टेट में निवेश करने से पहले गंभीरता से विचार अवश्य करें। घर में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। घरवालों का साथ पाकर दिल को सुकून महसूस होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अच्छा लगेगा।  

कर्क: आज आपको शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने काम में व्यस्त रहेंगे।

सिंह: आज आपके ऊपर घरेलू काम का बोझ रह सकता है। आर्थिक नुकसान के भी संकेत हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

कन्या: आज आपको हर कार्य में सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रो के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। आपको अचानक से धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। 

तुला: आज आप थका देने वाली यात्रा पर जा सकता हैं, हालांकि आपको इससे लाभ होगा। बॉस आपके कार्य की तारीफ करता हुआ नजर आएगा। वहीं बिजनेस करते हैं तो आज आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे जिसे देखकर मन प्रफुल्लित होगा।

वृश्चिक: आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाग्य भी आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। कोशिश मात्र से ही सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

धनु: आज बुद्धिमानी से लिए गए निर्णयों में आपको सफलता मिलेगी। फिजूल के मुद्दे पर किसी से बहसबाजी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें, वरना सीनियर की डांट-फटकार लग सकती है।

मकर: आज आपको अपने कार्य-व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से संवाद करके अच्छा लगेगा। आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कुंभ: आज आपको धन कमाने के नए अवसर  प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी शत्रु से पाला पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  

मीन: आज आप अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसको पाने की दिशा में कार्य करेंगे। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दोनों साथ मिलकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। 

Web Title: Horoscope Today 05 June 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे