लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 02 August 2022: आज सपने को साकार करने का मिलेगा मौका, इन 4 राशियों के लिए बनेंगे लाभ योग

By रुस्तम राणा | Updated: August 2, 2022 06:46 IST

Aaj Ka Rashifal 02 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज व्यापार में अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। जूनियर आपसे मदद मांग सकते हैं। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे।

वृषभ: आज आप में एनर्जी लेवल हाई रहेगा। और दिन की अपेक्षा आज ज्यादा काम करेंगे। अपना काम समय से पहले कर लेंगे। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। अचानक से धन प्राप्त होने की संभावना है।

मिथुन: आपको नए व्यवसाय, सौदे और नई नौकरी के सभी प्रकार के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन को अधिक समय दें। रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।

कर्क: आज आपकी आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। उच्च शिक्षा अथवा जॉब के लिए विदेशगमन संभव है। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे।

सिंह: आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी की सलाह से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आप अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। 

कन्या: आज का दिन आपके लिए निर्णायक साबित होगा। आपके दिलो-दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। प्रवास होने की संभावना है। किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज घर से निकलते समय कोई जरूर काम चीज भूल सकते हैं।

तुला: आज आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। कुछ अनावश्यक चीजों के कारण मन में तनाव की स्थिति रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं अथवा चोटिल हो सकते हैं। कोई मुश्किल फैसला ले सकते हैं।

वृश्चिक: आज ऑफिस में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत होगी। जीवनसाथी की मदद से घर का कोई जरूरी कार्य संपन्न होगा।

धनु: आज आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। राजनीतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है। अपने गुस्से को शांत रखना होगा। 

मकर: आज किसी नए प्रोजक्ट में काम करेंगे। इसमें आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए शानदार बीतेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लंबे समय से कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से माध्यम से धनागमन होगा।

मीन: आज आप समय पर अपने अधिकांश काम पूरे कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। दस्तावेज में हस्ताक्षर करते समय उसे पहले ध्यान से अवश्य पढ़ें। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना