लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 01 August 2022: आज धन लाभ, नौकरी में तरक्की होने की संभावना, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: August 1, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 01 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण बनेगा। किसी प्रकार की परेशानी से धन और समय दोनों ही खर्च होगा। आज जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्य-व्यापार में आज पूरे जोश के साथ काम करेंगे।

वृषभ: आज जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। शासन में सफलता मिलेगी। मामले में जीत की प्रबल संभावना है। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें।

मिथुन: आज धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। कुटुंब में खुशनुमा माहौल देखा जा सकता है। नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों लोगों को तरक्की और लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

कर्क: आज व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी। आज कोई करीबी आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा।

सिंह: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आर्थिक क्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। मन अध्यात्म से ऊचट सकता है। पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या: आज संतान से जुड़ी अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस मुलाकात का लाभ आपको आगे चलकर हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: दिन दिन आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। व्यापार और धन निवेश में लाभ की संभावना है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक: आज कामकाज की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। निजी जीवन में विवादों का निपटारा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।

धनु: आज मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा। हालांकि आज आपकी कोई ऐसी समस्या भी दूर भी होगी। 

मकर: आज आपको कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा। जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं। 

कुंभ: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यावसाय और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।

मीन: आज आपको शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही अपनी सेहत पर जरूर ध्यान दें। आप कोई नया काम शुरु करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज के दिन शुरु कर सकते हैं, आगे चलकर आपको फायदा हो सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना