Hartalika Teej 2019: हरतालिका तीज अगर दो सितंबर को मना रहे हैं तो सुबह इतने बजे से पहले जरूर कर लें पूजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 28, 2019 10:20 AM2019-08-28T10:20:46+5:302019-08-28T10:20:46+5:30

Hartalika Teej: हरतालिका तीज व्रत इस बार 1 और 2 सितंबर, दोनों ही दिन किया जा सकता है। हालांकि, 2 सितंबर को तीज व्रत करने वाली महिलाओं को इस बार सुबह-सुबह ही पूजा-पाठ और कथा कर लेना होगा।

Hartalika Teej 2019 date and puja shubh muhurat for 1st and 2nd September panchang | Hartalika Teej 2019: हरतालिका तीज अगर दो सितंबर को मना रहे हैं तो सुबह इतने बजे से पहले जरूर कर लें पूजा

हरतालिका तीज पर पूजन का शुभ मुहूर्त

Highlightsहरतालिका तीज व्रत इस बार 1 और 2 सितंबर, दोनों ही दिन मनाया जा रहा हैव्रत करने वाली महिलाएं एक सितंबर को शाम में जबकि 2 सितंबर को सुबह-सुबह कर सकती हैं पूजा

Hartalika Teej: हरतालिका तीज इस बार दो दिन मनाया जा सकता है। भद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाने वाले इस व्रत को लेकर दरअसल उलझन अब भी बरकरार है। कई जानकार 1 सितंबर को ही हरतालिका तीज व्रत करने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इसे 2 सितंबर को किया जाना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप दो सितंबर को तीज व्रत करते हैं तो पूजा का मुहूर्त क्या होना चाहिए। साथ ही एक सितंबर के पूजा मुहूर्त के बारे में भी जानिए।

भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज का व्रत आम तौर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए करती हैं। वहीं, कई जगहों पर अविवाहित लड़कियां भी अच्छा वर पाने के लिए इस कठिन व्रत को करती हैं।

Hartalika Teej 2019: हरतालिका तीज पर 1 और 2 सितंबर को लेकर उलझन

इस बार हरतालिका तीज को लेकर उलझन इसलिए है क्योंकि पंचांग की गणना के अनुसार तृतीया तिथि का क्षय हो गया है। ऐसे इसलिए क्योंकि तृतीया तिथि 1 सितंबर को सुबह 8.27 बजे से शुरू है और अगले दिन तड़के सूर्य उदय से पहले 4.57 बजे खत्म हो जाएगी। इसका मतलब ये है कि 1 सितंबर को द्वितीय तिथि के साथ सूर्य उदय होगा और अगले दिन जब सूर्योदय होगा तो चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी होगी।
 
मान्यताओं के अनुसार चतुर्थी में तीज करने का महत्व नहीं रह जाता है। इसलिए कई जानकार 1 सितंबर को तीज के लिए उचित बता रहे हैं। वहीं, 2 सितंबर को लेकर कुछ विद्वानों का मानना है कि चतुर्थी तिथि व्यापत तृतीया तिथि को सौभाग्य वृद्धि कारक माना गया है। ग्रहलाघव पद्धति के पंचाग के अनुसार तृतीय तिथि 2 सितंबर को 8.57 बजे खत्म होगी।

Hartalika Teej: 2 सितंबर को सुबह-सुबह करनी होगी तीज की पूजा

सभी जानकार अपने-अपने मत दे रहे हैं। ऐसे में महिलाएं एक और 2 सितंबर, दोनों में से किसी भी दिन तीज व्रत कर सकती हैं। बात शुभ मुहूर्त की करें तो जानकारों के अनुसार एक सितंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.44 बजे से रात 9.01 बजे तक का होगा। वहीं, 2 सितंबर को अगर आप तीज मनाना चाहती हैं तो इस बार सुबह-सुबह ही 9 बजे से पहले इसकी पूजा कर लेनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद चतुर्थी का योग शुरू हो जाएगा।

Web Title: Hartalika Teej 2019 date and puja shubh muhurat for 1st and 2nd September panchang

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे