Happy Lohri 2022: लोहड़ी पर दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए बधाई मैसेज, इन Whatsapp और Facebook status के जरिए दें शुभकामनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2022 02:45 PM2022-01-10T14:45:17+5:302022-01-10T14:46:58+5:30

Happy Lohri 2022 wish Messages: लोहड़ी के त्योहार पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। ये वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है।

Happy lohri messeges, whatsapp status, wish quotes in hindi, punjabi shayari, SMS and images | Happy Lohri 2022: लोहड़ी पर दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए बधाई मैसेज, इन Whatsapp और Facebook status के जरिए दें शुभकामनाएं

लोहड़ी पर बधाई संदेश

Happy Lohri wish Messages: लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाने वाला यह त्योहार पंजाब में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली आदि जगहों पर भी लोहड़ी की धूम नजर आती है।

लोहड़ी का जुड़ाव कृषि से भी है। इसलिए ये किसानों का भी मुख्य त्योहार है। ये वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। इस दिन आग में रवि के फसलों को अर्पित करते हैं और अच्छी नई फसल की कामना की जाती है। किसान इस दिन ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आने वाली फसल और अच्छी हो।

इस मौके पर आप भी इन खास मैसेज और बधाई संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, परिवार और जानने वालों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Lohri 2022: लोहड़ी के बधाई संदेश और मैसेज

1. मीठे गुड़ में लो मिल गया तिल
उड़ी पतंग और खिल गया दिल,
आये आपके जीवन में हर दिन सुख और शांति,
विश यू अ हैप्पी लोहड़ी।

2. पॉपकॉर्न की खुशबु, मूंगफली रेवड़ी की बहार,
लोहरी का त्यौहार और अपनों का प्यार…
थोड़ी सी मस्ती, थोडा प्यार,
कुछ दिन पहले से आपको मुबारक हो
लोहड़ी का त्यौहार, हैप्पी लोहड़ी 2022

3. सर्दी की थरथराहट में,
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ,
लोहड़ी मुबारक हो आपको,
दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ…

4. मूंगफली दी खुशबू ते गुर: दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुशी ते आपनों दा प्यार,
मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा त्यौहा
Happy Lohri 2022

5. फेर से लौट आया भंगड़ा डालना दा दिन,
जब आग दे कोल सारे आके मनावंगे लोहड़ी,
विशिंग यू एंड योर फॅमिली अ वैरी हैप्पी लोहरी।।

6. चांद को चांदनी मुबारक
दोस्त को दोस्ती मुबारक,
मुझको आप मुबारक,
मेरी तरफ से आपको लोहड़ी मुबारक।।

7. हम आप के दिल में रहते हैं
इसलिए आपका ख्याल रखते हैं,
कोई हम से पहले न कह दे आप को,
इसलिए एक दिन पहले ही आप को
हैप्पी लोहड़ी कहते हैं।।
Happy Lohri 2022

8. फेर आ गई भंगडे दी वारी,
लोहड़ी मनाऊ दी करो तियारी,
अग्ग दे कोल सारे आओ,
सुनदरिये-मुनदरिये जोर नाल गाओ,
लोहड़ी दी आप ते आपदे पूरे परिवार नु बधाई।।

9. फिर आ गया मौसम मक्की दी रोटी और सरसों दे साग का,
मुबारक हो सबको लोहड़ी का ये त्योहार।। 

10. मूंगफली, तिल और गुड लाए आपके जीवन में खूब सारी खुशियां,
लोहड़ी का प्रकाश कर दे रोशन आपके जीवन को।।
Happy Lohri

Web Title: Happy lohri messeges, whatsapp status, wish quotes in hindi, punjabi shayari, SMS and images

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे