लाइव न्यूज़ :

Happy Dhanteras 2021 Wishes: धनतेरस पर दोस्तों, रिश्तेदारों को शेयर करें ये खास शुभकामना संदेश

By रुस्तम राणा | Updated: November 1, 2021 15:14 IST

Open in App

धनतेरस धन, वैभव और समृद्धि का पर्व है। इसी से ही दिवाली पर्व की शुरूआत हो जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरी और मां लक्ष्मी जी की आराधना विधि-विधान से की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस पर्व की महत्वपूर्ण बात ये है कि आज के दिन सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन एवं अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त पर खरीदारी करना बेहद ही शुभ हो जाता है। धनतेरस के पावन अवसर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अपने परिजनों को ये खास शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें बधाई दे सकते हैं।

सोने का रथ चांदनी की पालकी बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी हैं आई,देने आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की बधाई। 

धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,आपके जीवन में लाये खुशियां अप्पर,माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार,सभी कामना आपकी करें स्वीकार।​

लक्ष्मी देवी का नूर आप पर बरसे, हर कोई आपसे मिलने को तरसे।भगवान आपको दे इतने पैसे,कि आप चिल्लर पाने को तरसें।

धनतेरस का शुभ दिन आयासबके लिए नई खुशियां लायालक्ष्मी-गणेश विराजे घर मेंसदा रहे सुखों की छाया।

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,पूरा आपका हर एक अरमान हो,मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।

इस धनतेरस कुछ खास हो,दिलों में खुशियां, घर में सुख का वास हो;हीरे-मोती से सजा आपका ताज हो,मिट जाएं दूरियां सब आपके पास हो;ऐसा धनतेरस आपका खास हो

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,परिवार में बना रहे स्नेह और प्यारहोती रहे हमेशा अपार धन की बौछारऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।

धन धान्य भरी है धनतेरस,धनतेरस का दिन है बड़ा ही मुबारक,माता लक्ष्मी है इस दिन की संचालक,आओ मिल करें पूजन उनका,जो हैं जीवन की उद्धारक।

जीवन में हर ऊंचाई प्राप्त करो आप,सदा अपनों के साथ रहो आप,लक्ष्मी मां अपनी कृपा रखे आप परऔर हमेशा खुशहाल रहो आप।

धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,आपके जीवन में लाये खुशियां अपार,माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार,सभी कामना आपकी करें स्वीकार।​

टॅग्स :धनतेरसपूजा पाठहिंदू त्योहारदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य