लाइव न्यूज़ :

हनुमान चालीसा पढ़ते वक्त भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

By धीरज पाल | Updated: January 15, 2018 18:45 IST

हर मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करने से दुख नष्ट हो जाते हैं।

Open in App

हनुमान चालीसा में एक पंक्ति है कि "बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुधि विद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ॥" इसका आशय है कि हे पवनपुत्र हनुमान हमें (मनुष्य) बिना वुद्धि के जानकर हमारे गलितयों को माफ करें और हम सब ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपके शरण में आए हैं।  हिन्दू मान्यताओं में भक्त ने हमेशा खुद को भगवान से बुद्धि और ज्ञान में कम या ‘तुच्छ’ ही माना है और परमात्मा (भगवान) सभी ज्ञानियों के ज्ञानी हैं ऐसा माना जाता है।

इसलिए भक्त अपने भगवान की शरण में जाकर उनसे ज्ञान प्राप्त करने की प्रार्थना करता है, भगवान उसे बुद्धि दें एवं सही मार्ग दिखाएं इसकी विनती करता है। हनुमान चालीसा की उपरोक्त पंक्ति इस बात का एक बड़ा उदाहरण है।

हनुमान चालीसा एक ऐसा माध्यम है जिसे पढ़कर एक भक्त हनुमानजी से ज्ञान, बल एवं बुद्धि की प्राप्ति करता है। किंतु यह सब तभी संभव है जब भक्त बिना किसी भूल के हनुमान चालीसा को पढ़ता है।

लेकिन यहां ‘भूल’ से तात्पर्य केवल उच्चारण नहीं है, इसके अलावा भी कई गलतियां हैं जो भक्त जाने-अनजाने में कर देता है,

कतई न करें ये गलतियां

1. चालीसा पढ़ने से पहले हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराएं।

2. लाल रंग के आसन पर बैठकर हनुमान चालीस पढ़ें।

3. चालीसा उपरांत यदि हनुमान जी को भोग लगा रहे हैं तो उस प्रसाद में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें।

4. हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और जनेउ अर्पित करें।

5. हनुमान चालीसा का पाठ हमेशा मंगलवार या शनिवार से प्रारंभ करें, इसके बाद रोजाना कर सकते हैं।

6. किंतु एक बार शुरू करने के बाद कम से कम 40 दिनों तक इस पाठ को करें, बीच में एक भी दिन ना छोड़ें।7. हनुमान चालीसा हमें नहाकर, साफ कपड़े पहनकर करें।

टॅग्स :हनुमान जीपूजा पाठहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य