लाइव न्यूज़ :

149 साल बाद गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, रात 10.30 बजे से वृद्ध और गर्भवती महिलाओं को मानना चाहिए सूतक काल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 16, 2019 07:38 IST

चंद्र ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगा. सूतक काल वृद्ध, बालक, रोगियों और गर्भवती महिलाओं को रात्रि 10.30 बजे से मानना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देगुरु पूर्णिमा के दिन अजब संयोग, मध्य रात्रि के बाद लगेगा चंद्र ग्रहणग्रहण का सूतक काल शाम 4.30 से शुरू हो जाएगा, इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (16 जुलाई) को गुरुपूर्णिमा मनाई जा रही है. लगभग 149 वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा. हालांकि यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इस संबंध में नागपुर के पंडित उमेश तिवारी ने बताया कि गुरु और गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. हिंदू धर्म में गुरुका सर्वश्रेष्ठ स्थान है गुरु, सर्वेश्वर का साक्षात्कार कराकर शिष्य को जन्म-मरण के बंधन से मुक्त कर देते हैं. यही वजह है कि देश भर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. 

पंडित उमेश तिवारी के अनुसार मंगलवार रात को इस वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह रात एक बजकर 31 मिनट से शुरू होकर चार बजकर 30 मिनट तक रहेगा. ऐसा 149 साल बाद होने जा रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा. यह रात को तीन बजकर एक मिनट पर पूरे चरम पर होगा, जब धरती की छाया चंद्रमा के आधे से ज्यादा हिस्से को ढंक लेगी. 

पंडित तिवारी के अनुसार ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगा. सूतक काल वृद्ध, बालक, रोगियों और गर्भवती महिलाओं को रात्रि 10.30 बजे से मानना चाहिए. उन्होंने बताया कि सूतक काल में मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं. इस दौरान भोजन, शयन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा भगवान का भजन करना चाहिए.

टॅग्स :चन्द्रग्रहणगुरू-पूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद