लाइव न्यूज़ :

Guru Gochar 2022: साल 2022 में गुरु बृहस्पति की कृपा से इन 4 राशिवालों को मिलेगी महासफलता, पैसों से होंगे मालामाल

By रुस्तम राणा | Updated: December 21, 2021 15:48 IST

13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, कोई भी ग्रह जब अपनी राशि में होता है तो वह बलवान स्थिति में होता है।

Open in App

Guru Gochar 2022: राशिफल 2022 के अनुसार, नए साल में कुछ विशेष राशि के जातकों की चांदी कटेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नए साल में इन राशियों पर देवगुरू बृहस्पति की विशेष कृपा बरसेगी। दरअसल, नए साल में गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेंगे। नए वर्ष के शुरूआत के तीन माह बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। फिर 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, कोई भी ग्रह जब अपनी राशि में होता है तो वह बलवान स्थिति में होता है।

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को धन, ज्ञान, संतान, गुरू और वृद्धि का कारक माना जाता है। ये धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। यह एक शुभ ग्रह है। जिस जातक की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत हो तो वह व्यक्ति धनवान, ज्ञानवान और सुख-समृद्धि से संपन्न होता है। नए साल में गुरू के मीन राशि में आने से इन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। 

कन्या राशि

साल 2022 में गुरू अप्रैल से आपके विवाह भाव में प्रवेश करेंगे। गुरु के प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी को कामयाबी मिलेगी। आपको साल के मध्य में धन लाभ होगा। पुराने कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक में सुधार होगा। निवेश में जमकर फायदा मिलेगा खासतौर पर जमीन-जायदाद में अच्छा फायदा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। धन-व्यापार में भी लाभ के खूब योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि

साल 2022 जब गुरू मीन राशि में आएंगे तो यह आपके संतान भाव में प्रवेश करेंगे। नवदंपत्ति के संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान को कामयाबी मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा। वहीं आर्थिक क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेंगे। धन कमाने के बहुत सारे मौके आएंगे। जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए साल 2022 में एक नहीं कई अच्छे मौके प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ बहुत होगा जिससे आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा। 

धनु राशि

साल 2022 में गुरु आपके सुख भाव में आएंगे। गुरु के प्रभाव से आपके सुखों में वृद्धि होगी और आपकी धन-जायदाद भी बढ़ेगी। नए वर्ष में आर्थिक लाभ के सुनहरे कई मौके प्राप्त होंगे। जमीन और मकान में निवेश करने से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापारियों को काफी मुनाफा मिलने के योग है। नए साल में आप कोई नया वाहन या फिर कोई नया घर खरीद सकते हैं। नए साल में माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी।

कुंभ राशि

साल 2022 में देवगुरु बृहस्पति आपके धन भाव में आएंगे, जिससे आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा काम मिलेगा और तरक्की के योग बनेंगे। घर-परिवार में सुख-संपन्नता आएगी। किसी में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। वहीं नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की होगी। विवाह योग्य जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। धन की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की कोई बाधाएं नहीं होंगी।

टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना