Ganga Dussehra 2021: गंगा दशहरा के दिन अपनी राशि के अनुसार क्या करें दान, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 18, 2021 10:44 AM2021-06-18T10:44:19+5:302021-06-18T10:44:19+5:30

Ganga Dussehra 2021: गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान और फिर पूजन सहित दान करने का बहुत महत्व है। यहां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपनी राशि अनुसार आप क्या दान कर सकते हैं।

Ganga Dussehra 2021 What to donate on this day according to your zodiac rashi all detail | Ganga Dussehra 2021: गंगा दशहरा के दिन अपनी राशि के अनुसार क्या करें दान, जानिए

गंगा दशहरा पर राशि के अनुसार दान (फाइल फोटो)

Highlightsज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल मनाया जाता है गंगा दशहरागंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान, माता गंगा का पूजन और फिर दान की परंपरा हैमान्यता है कि इसी दिन माता गंगा धरती पर आई थीं, इसलिए गंगा दशहरा इस दिन मनाते हैं

Ganga Dussehra 2021: गंगा दशहरा इस बार 20 जून (रविवार) को है। इस दिन का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन पापनाशनी और मोक्षदायनी माता गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं। यह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी। 

यही कारण है कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल ज्येष्ठ के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान और माता गंगा के पूजन की परंपरा है। 

साथ ही मान्यता है कि स्नान के बाद दान आदि करने से जातक के सभी तरह के पाप धूल जाते हैं। ऐसे में आईए हम आपको बताते हैं कि शुभ फल के लिए इस गंगा दशहर किस राशि के व्यक्ति को क्या दान करना चाहिए।

Ganga Dussehra 2021: राशि अनुसार क्या करें दान

मेष: इस राशि के जातक के लिए तिल और लाल तथा सफेद रंग के कपड़े दान करना शुभ होगा।

वृष: इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न दान करना चाहिए। इससे पुण्य मिलेगा। अन्न दान के अलाना इन्हें भोजन भी करा सकते हैं।

मिथुन: अपने घर के बाहर या किसी मंदिर के बाहर पानी का प्याऊ लगवाएं। इसे निशुल्क रखें। ये आपके लिए अति शुभ होगा।

कर्क: इस राशि के जातक फलों या मिठाइयों आदि दान करें और जरूररतमंदों पर वितरण करें। शर्बत भी पिला सकते हैं।

सिंह: अनाज, फल और तांबे से बने बर्तनों का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या: आप इस दिन किसी ब्राह्मण, पुजारी या पुरोहित को फल, वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं। गुरुजनों को दक्षिण देने से भी पुण्य मिलेगा।

तुला: किसी मंदिर के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प करें। अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

वृश्चिक: शरबत, अन्न और खासकर चावल का दान करना चाहिए। गरीबों को भोजन कराएं।

धनु: इस दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। उनका दिल नहीं दुखाएं। फलों का दान गरीबों में करें।

मकर: काले तिल व सरसों के तेल का दान करना आपके लिए शुभ साबित होगा।

कुंभ: इस दिन शावकों को खाना खिलाएं। मंदिर में अपनी क्षमता के अनुसार रुपये-पैसे दान करें।

मीन: घर के बड़ों और गुरुजनों को उपहार दें। जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करें। 

(स्रोत- Astrosage)

Web Title: Ganga Dussehra 2021 What to donate on this day according to your zodiac rashi all detail

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे