लाइव न्यूज़ :

February Monthly Horoscope 2026: फरवरी माह इन 3 राशियों के लिए ला रहा है खुशियां, निजी जीवन, करियर, व्यापार में होगी बल्ले-बल्ले

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2026 14:54 IST

फरवरी माह में ग्रह-नक्षत्र मेष, वृषभ और कन्या राशि के जातकों के लिए कई शुभ अवसर लेकर आ रहे हैं। इस महीने सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, वहीं शनि, बृहस्पति और राहु-केतु की स्थिति भी जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगी।

Open in App

February Masik Rashifal 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, फरवरी का महीना किन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली? पढ़ें फरवरी 2026 का मासिक राशिफल और जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। यह मासिक राशिफल आपको बताएगा कि इस महीने ग्रह और नक्षत्र आपको किस तरह के परिणाम देंगे। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है, जिसके मुताबिक साल 2026 के दूसरे माह में मेष, वृषभ और कन्या राशि के जातकों को अत्यंत शुभ परिणामों की प्राप्ति संभव है। क्योंकि इस महीने ग्रह-नक्षत्र इन राशि के जातकों के लिए कई शुभ अवसर लेकर आ रहे हैं। इस महीने सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, वहीं शनि, बृहस्पति और राहु-केतु की स्थिति भी जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं अब विस्तार से..

मेष मासिक राशिफल (फरवरी 2026) 

मेष राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए फरवरी का महीना शुभ संकेत लेकर आ रहा है। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि कर्म भाव के स्वामी शनि पूरे महीने बारहवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण कामकाज में कभी-कभी उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। इसके बावजूद बुध का ग्यारहवें भाव में राहु के साथ होना आय के नए रास्ते खोलेगा और लाभ की संभावनाएं मजबूत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे और इसका सकारात्मक असर आपके करियर पर पड़ेगा। कारोबारियों के लिए भी फरवरी का महीना अनुकूल है। 

वृषभ मासिक राशिफल (फरवरी 2026) 

वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना औसत से थोड़ा बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण या नौकरी परिवर्तन के योग बन सकते हैं। राहु के प्रभाव से मन में भ्रम और तनाव की स्थिति रह सकती है, इसलिए अति आत्मविश्वास से बचना जरूरी होगा। अधिकारी आपके कार्यों पर कड़ी नजर रखेंगे, इसलिए छोटी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। विदेश या बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगी।

कन्या मासिक राशिफल (फरवरी 2026) 

कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कई दृष्टियों से अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा और नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी और रणनीति के आगे वे टिक नहीं पाएंगे। कारोबारियों के लिए दीर्घकालीन योजनाएँ विशेष लाभ देंगी। विदेश से जुड़े कार्यों या संपर्कों से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना