लाइव न्यूज़ :

Eid ul-Fitr 2019: आम दिनों की नमाज से कैसे अलग होती है ईद-उल-फितर की नमाज, जानिए ईद के बारे में सबसे खास बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 16:36 IST

मुस्लिम इस दिन सुबह स्नान कर नये कपड़े पहनते हैं और फिर नमाज के लिए ईदगाह जाते हैं। आमतौर पर लोग ईद की नमाज से पहले कुछ मीठा खाकर जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईद के दिन मुस्लिम समाज के लोग दान करते हैं और अल्लाह को याद करते हैंईद की नमाज कई मायनों में बेहद खास और अलग होती हैआम तौर पर इस दिन नमाज खुले आकाश में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ पढ़ा जाता है

इस्लाम मान्यताओं के अनुसार सबसे पवित्र महीने रमजान के दौरान रोजा के बाद अब देश भर में ईद की तैयारी है। खुशियों और अल्लाह को शुक्रिया कहने के इस त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों में उत्साह देखते ही बनता है। ईदइस्लामी कैलेंडर के शव्वाल महीने का पहला दिन होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में इसे अलग-अलग दिनों पर मनाया जाता है। 

ऐसा इसलिए कि ईद को मनाने की तारीख दरअसल चांद के दिखने पर निर्भर होती है। इस दिन मुस्लिम नये कपड़े पहन कर गरीबों को दान करते हैं और नमाज अता कर अल्लाह को याद करते हैं। ईद के इस मौके पर पढ़ी जाने वाली नमाज आम दिनों के नमाज से अलग होती है।

आम तौर पर इस दिन नमाज खुले आकाश में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ पढ़ा जाता है। इसका मकसद ये है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भेदभाव भूलाकर एक साथ खड़े हों और अल्लाह को शुक्रिया कहें। इसका मकसद ये भी होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक-दूसरे से मिले और मुबारकबाद दें।

ईद की नमाज की क्या हैं खास बातें

ईद-उल-फितर की नमाज आम दिनों में पढ़े जाने वाले नमाज से अलग होती हैं। यह फज्र की नमाज के बाद सुबह पढ़ी जाती है। इस दिन अजान नहीं होती। आप सबने देखा होगा कि मुस्लिम अपने कानों तक हाथ ले जाते हैं और 'अल्लाहो अकबर' (अल्लाह महान हैं) कहते हुए अपने नमाज की शुरुआत करते हैं। इसे 'तकबीर' कहते हैं और इसे 12 बार किया जाता है।

इस दिन पहले 'रकात' में इमाम सात तकबीरों के साथ नमाज की शुरुआत करते हैं। दूसरे रकात में पांच तकबीर होती हैं। इसके बाद की नमाज के अगले हिस्से आम दिनों की तरह होते हैं। नमाज के बाद इमाम 'खुत्बा' देते हैं। इसके तहत वे अहम मुद्दों पर अपना संदेश लोगों के बीच देते हैं। इसके बाद ईद का जश्न शुरू होता है। लोग एक-दूसरे को गले मिलकर 'ईद मुबारक' और 'तकाब्बल अल्लाहो मिना वा मिनकुम' (अल्लाह हमें और आपको स्वीकार करें) कहते हैं।

ईद पर रिवाज और परंपरा

मुस्लिम इस दिन सुबह स्नान कर नये कपड़े पहनते हैं और फिर नमाज के लिए मस्जिद जाते हैं। आमतौर पर लोग ईद की नमाज से पहले कुछ मीठा खाकर जाते हैं। ईद की नमाज आमतौर पर किसी खुले स्थान, ईदगाह या फिर मस्जिद में पढ़ी जाती है। साथ ही मुस्लिमों को इस दिन के लिए सलाह दी जाती है कि वे नमाज पढ़ने और फिर लौटने के दौरान अलग-अलग रास्तों का प्रयोग करें। ऐसा इसलिए कि इस पाक मौके पर वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल सकें। साथ ही इस दिन बच्चों को ईदी देने की भी परंपरा है।

टॅग्स :ईदरमजानइस्लामत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल