लाइव न्यूज़ :

नए साल में न करें इन चीजों का दान, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 31, 2017 17:23 IST

अगर आप साल 2018 में दान कर पुण्य कमाना और मानवता की सेवा करना चाहते हैं तो कुछ ऐसी जीचें होती है जिन्हें आपको दान नहीं करना चाहिए।  

Open in App

"दानेन भूतानि वशी भवंति दानेन वैराण्यपि यांति नाशम्, परो~पित बंधुत्वभुपैति दानैर् दानं हि सर्वेव्यसनानि हंति।" इसका मतलब है कि दान देने से सभी आपके वश में हो जाते हैं, दान बैर खत्म करता है, दान से दुश्मन भी मित्र बन जाता है, दान से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप साल 2018 में दान कर पुण्य कमाना और मानवता की सेवा करना चाहते हैं तो कुछ ऐसी जीचें होती है जिन्हें आपको दान नहीं करना चाहिए।  

न करें प्लास्टिक की चीजे का दान

आज-कल प्लास्टिक की कई चीजे प्रयोग की जाती है। उन चीजो को खुद खरीदा जाए तो ठीक है, लेकिन किसी को दान करना अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि  घर की तरक्की और बिजनेस के लिए अशुभ माना जाता है।

न करें झाडू का दान

झाडू दान करना भी अशुभ फलदायक माना जाता है। इससे घर में पैसा नहीं टिकता। माना जाता है कि झाड़ू दान देने से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। व्यापारी में नुकसान होता है और सेविंग खत्म होने लगती है।

न करें स्टील के बर्तनों का दान

शास्त्रों में कहीं भी स्टील का दान करने का उल्लेख नहीं है। स्टील से बनी किसी भी वस्तु का दान करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि स्टील का दान करने से घर की सुख-शांति खत्म होती है, साथ ही दान देने वाले के संबंधों पर भी बुरा असर पड़ता है।

पुराने कपड़ों का न करें दान 

किसी भी व्यक्ति को पुराने कपड़ों का दान देना अशुभ होता है। हालांकि किसी जरुरतमंद को ये दिए जा सकते हैं, लेकिन दान के रूप में नहीं। माना जाता  है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती है और आपको पैसों की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

खराब या उपयोग किया गया तेल

तेल दान करना शनि की शांति के लिए अच्छा होता है, लेकिन खराब या उपयोग किया गया तेल दान करना अशुभ फलों का कारण बनता है। माना जाता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होने के बजाय नाराज होते हैं।  

बासी खाना कभी  न करें काम

ताजा खाना दान करना अच्छा माना जाता है, लेकिन बासी खाना दान करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि बासी या खराब खाना दान देने से घर के सदस्य बीमार होने लगते हैं। विवाद और कोर्ट-कचहरी में पैसा खर्च होता हैं।

ग्रंथों और किताबों का न करें दान

किताब या धार्मिक ग्रंथों का दान करना अच्छा होता है, लेकिन वे फटे हुए हो तो फिर उनका दान करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि फटे हुए ग्रंथ या पुस्तकें दान करने से कामों में रुकावट आती हैं। दान देने वाला गलत फैसले लेता है।

धारदार या नुकीली चीजों का न करें दान 

धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, तलवार आदि दान में देना आपके लिए बेडलक का कारण बन सकता है। माना जाता है ऐसा करना परिवार की सुख-शांति को भंग करता है। घर के लोगों के बीच तनाव बढ़ता है और संबंधों में दरार आती है।

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग