लाइव न्यूज़ :

मंगलवार के दिन ना करें इन वस्तुओं की खरीददारी,घर में हो सकता है अशुभता का प्रवेश

By गुलनीत कौर | Updated: January 8, 2018 23:24 IST

मंगलवार के दिन किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु ना खरीदें और ना ही इसका इस्तेमाल करें।

Open in App

हिन्दू धर्म में मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इसदिन भक्त हनुमान पूजन से लेकर उन्हें प्रसन्न करने के कई शास्त्रीय उपाय भी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी भक्त से प्रसन्न होकर उसे बल एवं बुद्धि प्रदान करते हैं। 

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा या विधिवत हनुमान पूजन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा हनुमान मंदिर जाकर भोग लगाने से भी हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओं की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से हनुमान जी नाराज होते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में: 

1. मंगलवार के दिन सौंदर्य निखारने से संबंधित वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि ये वस्तुएं इस दिन खरीदने से वैवाहिक जीवन में दरार आती है। 

2. इस दिन दूध से बनी मिठाइयां जैसे कि बर्फी, रबड़ी, कलाकंद, छेना ना ही बाजार से खरीदें और ना ही इन्हें घर पर बनाएं। इसदिन घर पर बेसन का लड्डू बनाकर हनुमान जी को भोग लगाएं। 

3. मंगलवार के दिन लोहे का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

4. इसदिन कोई भी नुकीली वास्तु जैसे कि नेल कटर, चाकू, कैंची ना खरीदें और ना ही इसका इस्तेमाल करें। 

5. माना जाता है कि मंगलवार के दिन मछली खरीदने वाले व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बह जाता है। इसलिए इसदिन मछली ना खरीदें। 

टॅग्स :हनुमान जीपूजा पाठहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल