लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2019: इस धनतेरस है 'ब्रह्म सिद्ध महायोग', 13 गुना बढ़ जाएगी आपकी संपत्ती-जानिए कैसे

By मेघना वर्मा | Updated: October 25, 2019 10:17 IST

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर भी काफी मान्यताएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है।धनतेरस के दिन लक्ष्मी के साथ धन्वन्तरि की पूजा की जाती है।

देश भर में आज धनतेरस का शुभ पर्व मनाया जा रहा है। लोग जहां एक ओर खरीददारी में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर लोग दिवाली के लिए भी तैयारियों में जुटे हैं। इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनायी जाएगी। वहीं धनतेरस के दिन खरीददारी करने का भी काफी प्रचलन है। माना जाता है कि इस दिन नया सामान खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

ज्यादातर लोग इस दिन अपने घर में नए बर्तन और सोने चांदी की नयी चीजें खरीद कर लाते हैं। सिर्फ यही नहीं धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर भी काफी मान्यताएं हैं। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना भी की जाती है। 

वहीं ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनतेरस के दिन इस साल महासंयोग बन रहा है। जिसमें खरीददारी करने से खूब फल मिलेगा। सालों से धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। इस बार धनतेरस पर आप किसी भी तरह की चल या अचल संपत्ति खरीदते हैं तो आपकी संपत्ति में कई गुना वृद्धि हो सकती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस दिन व्यापारी नए बही-खाता भी खरीद सकते हैं।

इन बही-खातों की पूरी विधि-विधान से पूजा करें और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद जरूर लें। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और मृत्युदेव यमराज की पूजा की जाती है। 

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम- 07:08 से 08:31 तक प्रदोष काल- 05:58 PM से 08:31 PMवृषभ काल- 07:07 PM to 09:02 PMत्रयोदशी तिथी की शुरुआत -  25 अक्टूबर को 07:08 PM बजेत्रयोदशी तिथी खत्म - 26 अक्टूबर को 03:46 PM बजे

खरीददारी करने की सही तिथि

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त- 06:43 PM से 07:08 PM तकइस मुहूर्त में यदि आप सोना खरदीते हैं तो उसे बेहद शुभ माना जा सकता है। वहीं आप अन्य सामान भी इसी समय पर खरीद सकते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से घर में लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। 

टॅग्स :धनतेरसदिवालीपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य