लाइव न्यूज़ :

Dev Diwali 2023: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को देव दीपावली पर 11 टन फूल से सजाया जाएगा, गंगा द्वार पर भव्य लेजर शो का आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2023 19:12 IST

Dev Diwali 2023: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वनाथ धाम, काशी और भगवान शिव की धार्मिक कथा और गाथा के बारे में पर्यटक अवगत हो सकेंगे।काशी के महत्व और गलियारे के निर्माण संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।लेजर शो की अवधि पांच मिनट की होगी, जो बार-बार दोहरायी जाएगी।

Dev Diwali 2023:वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को 27 नवंबर को देव दीपावली पर 11 टन फूल से सजाया जाएगा। यह जानकारी एक सरकारी बयान से मिली। बयान के अनुसार इसके साथ ही सोमवार शाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।

बयान के अनुसार इसमें विश्वनाथ धाम, काशी और भगवान शिव की धार्मिक कथा और गाथा के बारे में पर्यटक अवगत हो सकेंगे। बयान के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से धाम पर आधारित, काशी के महत्व और गलियारे के निर्माण संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

बयान के अनुसार लेजर शो की अवधि पांच मिनट की होगी, जो बार-बार दोहरायी जाएगी। इसके अनुसार लेजर शो इस तरह से होगा जिसे नौकायन करने वाले लोग और घाटों पर मौजूद लोग आराम से देख सकें। वर्मा ने बताया कि काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के मौके पर वाराणसी आने वाले पर्यटक श्री काशी विश्वनाथ धाम अवश्य आते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बाबा के दरबार को आकर्षक देशी-विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशाखापटनम के एक व्यवसायी बाबा के धाम को 11 टन फूल से सजवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महादेव के धाम को सजाने के लिए फूल कोलकाता, बेंगलुरु और विदेशों से आ रहा है। 

टॅग्स :देव दीपावलीवाराणसीभगवान शिवउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स