लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: सऊदी अरब ने उमरा पर रोक के बाद इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को ‘सैनिटाइजेशन’ के लिए खाली किया

By भाषा | Updated: March 6, 2020 11:28 IST

कोरोना का खौफ: सऊदी अरब के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से उठाया गया है लेकिन मस्जिद के ऊपरी तल को अभी तक खुला रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के खतरे को देखते हुए उमरा तीर्थयात्रा को पहले ही किया गया था रद्दसऊदी अरब के अनुसार ये कदम एहतियात के तौर उठाया गया है

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सऊदी अरब प्रशासन ने अप्रत्याशित कदम उठाया है। सऊदी अरब शासन ने सालभर चलने वाली उमरा तीर्थयात्रा को रद्द करने के बाद अब गुरुवार को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल पर सैनिटाइजेशन (रोगाणुनाशन) की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए खाली कर दिया। 

सरकारी टेलीविजन पर काबा के इर्द-गिर्द खाली जगह की अद्भुत तस्वीरें दिखाई गईं। मक्का की मस्जिद के भीतर काले रंग का ढांचा काबा अमूमन हजारों तीर्थयात्रियों से घिरा रहता है। 

सऊदी अरब के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से उठाया गया है लेकिन मस्जिद के ऊपरी तल को अभी तक खुला रखा गया है। अधिकारी ने इस कदम को अप्रत्याशित बताया। इससे पहले बुधवार को सऊदी शासन ने अपने नागरिकों और निवासियों के लिए उमरा तीर्थयात्रा रोक दी थी।

भारत में भी कोरोना का कहर

दरअसल कोरोना अब तक पूरी दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में अपने पैर पसार चुका है। भारत में ही अब तक 30 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 16 विदेशी नागरिक भी हैं।

भारत में भी कई मंदिरों और जगहों पर धार्मिक स्तर पर कोरोना से लड़ाई की कोशिशें जारी हैं। वाराणसी सहित कई जगहों पर मंदिरों में हवन आदि स्थानीय लोगों द्वारा कराये गये हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौत चीन में हुई है। वहां अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य