लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2020: जानें छठ पूजा 2020 तिथि शुभ मुहूर्त पूजा विधि

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 16, 2020 15:07 IST

छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है. यह छठ पूजा का पहला दिन होता है

Open in App

छठ का पर्व पूरे उत्तर भारत में बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है. इस पर्व में सूर्य देव की उपासना की जाती है. कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से ही देवी छठ माता की पूजा अर्चना शुरू हो जाती है और सप्तमी तिथि की सुबह तक चलती है. छठ पूजा की रौनक सबसे ज्यादा  बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल में देखने को मिलती है. 

मान्यता है कि छठ पूजा करने से छठी मैया प्रसन्न होकर सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार छठी माता को सूर्य भगवान की बहन कहा जाता है इस वर्ष छठ पूजा 20 नवंबर यानी शुक्रवार को है. छठ पूजा का प्रारंभ दो दिन पूर्व चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से होता है, फिर पंचमी को लोहंडा और खरना होता है. उसके बाद षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है, जिसमें सूर्य देव को शाम का अर्घ्य अर्पित किया जाता है. 

इसके बाद अगले दिन सप्तमी को सूर्योदय के समय में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं और फिर पारण करके व्रत को पूरा किया जाता है. तिथि के अनुसार, छठ पूजा 4 दिनों की होती है. 

पहला दिन- नहाय-खाय - 18 नवंबर (बुधवार) छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है. यह छठ पूजा का पहला दिन होता है

सूर्योदय सुबह 06:46 बजेसूर्योस्त शाम  05:26 बजे

दूसरा दिन- लोहंडा और खरना 19 नवंबर (गुरुवार)लोहंडा और खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है. यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है.

सूर्योदय सुबह 06:47 बजेसूर्योस्त शाम  05:26 बजे

तीसरा दिन- छठ पूजा (सन्ध्या अर्घ्य)  20 नवंबर (शुक्रवार)छठ पूजा का सबसे महत्व पूर्ण दिन  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होता है. इस दिन ही छठ पूजा होती है. इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.  छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारम्भ 19 नवंबर को रात 09:59 बजे से हो रहा है, जो 20 नवंबर को रात 09:29 बजे तक है.सूर्योदय सुबह 06:48 बजेसूर्योस्त शाम  05:26 बजे

चौथा दिन- सूर्योदय अर्घ्य (पारण का दिन)  21 नवंबर (शनिवार) छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है. इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है. उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है. 

सूर्योदय सुबह 06:49 बजेसूर्योस्त शाम  05:25 बजे 

टॅग्स :छठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

ज़रा हटकेछठ पूजा पर सूर्यकुमार यादव की मां ने श्रेयस अय्यर के ठीक होने के लिए प्रार्थना की, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टलोकआस्था महापर्व छठ के आखिरी दिन बिहार में 15 लोगों की मौत, मधुबनी, लखीसराय, खगड़िया और रोहतास में पोखर और नदी में डूबे

भारतChhath Puja 2025: 'उषा अर्घ्य' के साथ चार दिनों का छठ महापर्व हुआ समाप्त, पीएम मोदी ने भक्तों को दीं शुभकामनाएं

भारतChhath Puja 2025: सीएम नीतीश कुमार ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें लोक आस्था के महापर्व छठ से जुड़े वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग