लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan September 2024: सितंबर में लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, इन 4 राशिवालों के लिए खतरनाक

By रुस्तम राणा | Updated: August 31, 2024 14:23 IST

Chandra Grahan September 2024: आशिंक चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण सुबह 6:11 से शुरू होकर सुबह 10:17 तक रहेगा जिसकी कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की है।

Open in App

Chandra Grahan 2024: इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण सितंबर माह में लगेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। आशिंक चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण सुबह 6:11 से शुरू होकर सुबह 10:17 तक रहेगा जिसकी कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की है। ग्रहण में लगने वाले सूतक काल के दौरान कई शुभ कार्यों की मनाही हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण चार राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। ये राशियां इस प्रकार हैं - 

मेष राशि

निजी जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे मनमुटाव गहरा होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण आपके पारिवारिक जीवन में क्लेश पैदा कर सकता है। 

कर्क राशि

इस चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र में पड़ता हुआ दिखाई देगा। करियर क्षेत्र में नकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतों से परेशान रहेंगे। नौकरी छोड़ने की भी नौबत आ सकती है। सीनियर्स और बॉस का दबाव आपके ऊपर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानी का असर आपकी निजी जिंदगी पर भी पड़ सकता है।  

तुला राशि

इस दौरान आपके परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए वहां सावधान रहने की जरूरत है। कुछ ऐसी भी परेशानियां आ सकती हैं जो आपके लिए अप्रत्याशित रूप से होंगी। हालांकि यदि आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि

यह चंद्र ग्रहण आपके लिए मुसीबत लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों से मनमुटाव हो सकता है, यह आपके लिए अच्छा नहीं है। इस अवधि में आपको कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना