Chandra Grahan 2020:कल लगने वाला है चंद्रग्रहण, ग्रहण से पहले चाय में मिलाकर पीएं ये 1 चीज

By मेघना वर्मा | Published: June 4, 2020 11:49 AM2020-06-04T11:49:59+5:302020-06-04T11:49:59+5:30

5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट (सुबह) तक रहेगा।

chandra grahan ka samay kya hai, grahan me kya karen, grahan men kya khaayen, health precautions during eclipse in hindi | Chandra Grahan 2020:कल लगने वाला है चंद्रग्रहण, ग्रहण से पहले चाय में मिलाकर पीएं ये 1 चीज

Chandra Grahan 2020:कल लगने वाला है चंद्रग्रहण, ग्रहण से पहले चाय में मिलाकर पीएं ये 1 चीज

Highlightsग्रहण को आस्था की नजर से देखा जाता है। ग्रहों की चाल और राशि बदलने का असर क्या पड़ेगा इस बात को भी देखा जाता है।

5 जून को साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। ये चन्द्र ग्रहण होगा। जून और जुलाई का ये महीना इसलिए भी खास है क्योंकि इस महीने में तीन ग्रहण लगने जा रहे हैं। अकेले जून के महीने में ही चन्द्र और सूर्य ग्रहण एक साथ लगने जा रहे हैं। हलांकि ज्योतिष शास्त्र की दृष्टी से इसे शुभ नहीं माना जाता है।

ग्रहण को आस्था की नजर से देखा जाता है। ग्रहों की चाल और राशि बदलने का असर क्या पड़ेगा इस बात को भी देखा जाता है। ग्रहण का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इस साल पड़ने वाले ग्रहण की बात करें तो ये ग्रहण भारत समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

इस महीने लग रहा है दो ग्रहण

इस जून महीने में 5 जून को  चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं जून की ही 21 तारीख को लग फिर से ग्रहण लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण होगा। दोनों ही ग्रहण भारत में समेत दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में दिखाई देंगे। इस साल कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से पहला ग्रहण 10 जनवरी को लग चुका है। 

क्या होगा ग्रहण का समय

5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट (सुबह) तक रहेगा। इस ग्रहण को हम अपनी नंगी आंखों से देख नहीं पाएंगे। वहीं सूर्य ग्रहण जो 21 जून को लग रहा है उसका समय सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। 

इस ग्रहण को लम्बा ग्रहण कहा जा सकता है क्योंकि इसकी अवधि 5 घंटे 48 मिनट की होगी। ये ग्रहण आषाढ़ कृष्ण अमावस्या के दिन भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। बता दें पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 को लगा था। 5 जून को लगने वाला ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है।

ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

1. 5 जून को लगने वाला ये चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें सूतक काल नहीं होगा। मगर फिर भी आयुर्वेद की दृष्टि से, ग्रहण से दो घंटे पहले हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के दौरान कुछ भी न खाएं और न ही पीएं।

2. जो भोजन आप ग्रहण से पहले करें उसमें आप हल्दी भी डाल सकते हैं। यह भी सलाह दी जाती है कि ग्रहण से दो घंटे पहले खूब पानी पीना चाहिए। तुलसी की चाय भी पी सकते हैं।

3. आयुर्वेद भी ग्रहण के दौरान एक दरभा घास के उपयोग की सलाह देता है। यह काफी हद तक प्राचीन वर्षों से चली आ रही प्रथाओं पर आधारित है। वैज्ञानिक रूप से, इन सावधानियों का कोई पता नहीं चला है।

Web Title: chandra grahan ka samay kya hai, grahan me kya karen, grahan men kya khaayen, health precautions during eclipse in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे