लाइव न्यूज़ :

चाणक्य नीति: सक्सेस पाने के लिए आचार्य चाणक्य ने सुझाएं हैं ये सूत्र, जरूर पढ़ें

By धीरज पाल | Updated: February 22, 2018 20:24 IST

चाणक्य ने बताया कि यदि किसी पुरुष का धन किसी शत्रु या बुरे स्वभाव वाले के हाथों में चली जाए तो यह दुर्भाग्य की बात है।

Open in App

आज हर कोई सक्सेस पाना चाहता है। कहा जाता है कि इंसान को सक्सेस दो चीजें बना सकती है, पहला कठिन परिश्रम और दूसरा किस्मत। किस्मत आपके साथ तभी होता है जब आप कोई काम शिद्दत से करते हैं। अगर आप वास्तविक जिंदगी में सफल बनना चाहते हैं तो आपको महान कूटनीतिज्ञ चाणक्य के कुछ नीतियों को फॉलो कर सकते हैं। चाणक्य एक ऐसे आचार्य और महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी विद्वत्ता और क्षमताओं के बल पर भारतीय इतिहास की धारा बदल दी।

चाणक्य मौर्य साम्राज्य में कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कुटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में विश्व विख्यात हुए थे। इन्होंने न सिर्फ सफलता पर अपने विचार साझा किया था बल्कि बुद्धि, विद्या, वाणिज्य जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए थे। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं और जिंदगी में कभी विफल नहीं होना चाहते हैं तो आपको चाणक्य द्वार बताए गए सूत्रों पर गौर करना चाहिए। 

क्या है सफलता के लिए चाणक्य की नीति 

1. जो समय चला गया यानी उसे याद करके पछताना व्यर्थ है। चाणक्य का मानना था कि अपने अतीत में किए गए गलतियों से सीख लें और वर्तमान मको उत्तम बनाने का प्रयास करें। इससे न सिर्फ आप चिंतामुक्त होंगे बल्कि आपका भविष्य अंधकार में न रहने के बजाए सवंर सकेगा।2. कहा जाता है कि औरतों में झूठ बोलना, उतावलापन दिखाना, दुस्साहस करना, छल-कपट करना, मूर्खतापूर्ण कार्य करना, लोभ करना, अपवित्रता और निर्दयता स्वाभाविक दोष हैं। लेकिन चाणक्य उपर्युक्त दोषों को स्त्रियों का स्वाभाविक गुण मानते हैं। लेकिन वर्तमान में स्त्रियों के इन दोषों का होना सही नहीं कहा जा सकता है। 3. जो धन अत्यधिक कष्टों के बाद प्राप्त हो, जिसके लिए अपना धर्म त्यागना पड़े, दुश्मनों की खुशामद करनी पड़े या उनकी सत्ता के अधीन होना पड़े, ऐसे धन का कभी भी मोह नहीं करना चाहिए। उसे जितना जल्दी हो सके त्याग देना चाहिए।  4. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए। मैं यह कार्य क्यों करना चाहता हूं? दूसरा जो कार्य करने जा रहा हूं उसका क्या परिणाम होगा? और तीसरा क्या इसमें मुझे सफलता मिलेगी?5. सांप विषैला न भी हो तो वह फुफकारना नहीं छोड़ना। यदि वह स्वयं को विषहीन साबित कर देगा तो उसका जीवन संकट में पड़ सकता है। इसी प्रकार शक्तिहीन व्यक्ति को अपनी कमजोरी का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए। 6. चाणक्य के अनुसार किसी पदार्थ की सुगंध के प्रसार के लिए हवा की आवश्यकता होती है, लेकिन व्यक्ति के गुण और योग्यता के लिए हवा की जरुरत नहीं होती। व्यक्ति के गुण सभी दिशाओं में स्वत ही फैल जाते हैं। 7. किसी के अधीन रहना कष्दायक है परंतु दूसरों के घर में रहना उससे भी अधिक पीड़ायुक्त है।8. कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी मोल लेना अधिक खतरनाक है। वह उस समय वार कर सकता है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।9.  किसी भी पुरुष के लिए यह दुर्भाग्य की बात है कि उसे अपने घर में न रहकर किसी पराये घर में रहना पड़े। पराए घर में रहते हुए व्यक्ति को खुद की इच्छा से कोई भी काम करने के लिए दूसरों की अनुमति का इंतजार करना पड़ता है। गुलाम या पराए घर में रहने वाले पुरुष की स्वतंत्रता पूरी तरह छीन जाती है। गुलामी का जीवन भयंकर कष्ट देता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति तन और मन से दुखी रहता है।

टॅग्स :चाणक्य नीतिहिंदू धर्मलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य