लाइव न्यूज़ :

सक्सेस पाना है तो अपनाएं चाणक्य के ये सूत्र

By धीरज पाल | Updated: January 6, 2018 15:59 IST

चाणक्य कहते हैं कि लाइफ में हमेशा दोस्तों सी सलाह लेते रहना चाहिए।

Open in App

कहते हैं कि इंसान को कामयाब दो ही चीजे बना सकती हैं, पहला उसकी मेहनत और दूसरा उसकी किस्मत। लेकिन कई बार मेहनत और किस्मत दोनों ही साथ नहीं देती हैं जिस कारण व्यक्ती अपने काम में विफल हो जाता है। और जब यह बार-बार होने लगे तो वह टूटने लगता है। अगर वास्तविक जिंदगी में हम सफल बनना चाहते हैं और सफलता को टिकाए रखना चाहते हैं तो आपको महान कूटनीतिज्ञ चाणक्य द्वारा सुझाए गए कुछ सफलता के मंत्र पर गौर करना चाहिए। इस मंत्र के बाद न तो आप विफल होंगे और न ही आप टूटेंगे। तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए सफलता सूत्रों के बारे में।

1. वर्तमान का हमेशा रखें ख्याल 

चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को हमेशा यह पता होना चाहिए कि उसका वर्तमान में वक्त कैसा चल रहा है। कभी भी अपने समय को देखकर किसी नए काम को करने का फैसला लेना चाहिए। आपको हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि अगर वर्तमान बहुत अच्छा चल रहा है तो नए-नए काम और नए अनुभव लेना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ अगर वर्तमान बुरा चल रहा है तो आपको धीरज यानी धैर्य के साथ काम लेना चाहिए क्योंकि जल्दबाजी में हर काम गड़बड़ हो जाता है और ऐसे  समय में आपकी मेहनत पर पानी फिरने लगता है।  

2. सच्चे दोस्त से मदद लें 

सफलता के लिए अपने दोस्त और दोस्त की शक्ल में मौजूद दुश्मन को पहचानने का गुण विकसित करना चाहिए। अक्सर लोग सामने दिख रहे दुश्मन से तो सावधान होकर काम कर लेते हैं, लेकिन दोस्त के रूप में साथ चल रहे दुश्मन से धोखा खा जाते हैं। कामयाबी के लिए सच्चे दोस्त की मदद मांग कर आगे बढ़ें। अगर मित्र के वेश में आपने शत्रु से मदद मांग लिया तो आपकी मेहनत बेकार हो सकती है।

3. दूसरों को समझें 

हर चीज आपके विचार पर निर्भर करता है। किसी लक्ष्य को पाने के लिए आपको जगह, हालात और साथ में काम करने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए। वो क्या सोचते हैं ये आपको उन्हें देखकर ही समझ जाना चाहिए। ऐसा करने से सफलता का प्रतिशत सौ फीसदी बढ़ जाता है।

4. आय और व्यय की समझें महत्वता 

जीवन में सफलता के लिए धन के आय और व्यय की सही-सही जानकारी होनी चाहिए। व्यक्ति को कभी भी आवेश में आकर आय से ज्यादा खर्च कतई नहीं करना चाहिए। सही बचत करने की आदत डालती चाहिए, क्योंकि बुरे समय में यही धन काम आता है।

5. अपनी शक्ति का हमेशा रहे ख्याल 

व्यक्ति को हमेशा अपनी शक्ति का ध्यान रखना चाहिए और उसी के हिसाब से काम करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि क्षमता से अधिक काम करने पर नाकामयाब होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर पड़ता है क्योंकि हर चीज की अपनी एक सीमा होती है। 

टॅग्स :पूजा पाठचाणक्य नीतिहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य