चैत्र नवरात्रि 2018: देशभर में मनाया जा रहा रामनवमी का पर्व, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

By धीरज पाल | Published: March 25, 2018 11:50 AM2018-03-25T11:50:36+5:302018-03-25T14:20:17+5:30

रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव पर मनाई जाती है। इस मौके पर लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

Chaitra Navratri 2018: Ram Navami today, the whole nation is celebrating the festival of Lord Ram's birth | चैत्र नवरात्रि 2018: देशभर में मनाया जा रहा रामनवमी का पर्व, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

चैत्र नवरात्रि 2018: देशभर में मनाया जा रहा रामनवमी का पर्व, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

आज 25 मार्च को चैत्र नवरात्रि पर्व का आखिरी दिन है। नवमी के मौके पर आज देशभर के तमाम देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर दिल्ली के मंदिरों में सुबह से मंदिरों के कतार में खड़े भक्तों की आस्था देखी जा सकती है। वहीं इस मौके पर बजारों में भी रौनक बढ़ गई है। एक तरफ जहां आज नवमी पर देवी मंदिरों में आस्था का हुजूम उमड़ा है वहीं आज भगवान श्रीरामोत्सव यानी रामनवमी पर्व की धूम भी राम मंदिरों में देखी जा रही है।

रामनवमी भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चारों ओर राम के नारे लग रहे हैं, चौकियां निकल रही है, जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,  सुबह से मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही। इस दिन लोग भगवान राम के लिए उपवास रखते हैं। 

गंगा में लगी आस्था की डुबकी 

नवमी के मौके पर आज लोगों ने पवित्र नदी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। माना जाता है कि इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में डुबकी लगाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। 


नवमी के मौके पर आज वाराणसी के मां अष्टमभुजी मंदिर में आस्था की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने मां के दर्शन के लिए घंटो तक कतार में लगे रहे। भक्त पूजा की थाली में पूजन सामाग्री को मां के चरणों में अर्पित और मां अष्टभुजी की पूजा अर्चना की। 


वहीं दिल्ली के सबसे प्राचीन मंदिर काल्काजी मंदिर में सुबह से ही आस्था की भीड़ देखी जा रही है। माता के दर्शन के लिए लगातार भक्तों की भीड़ दिख रही है। 


दिल्ली के एक और सबसे विशाल मंदिर झंडेवाला मंदिर में लोग माता के दर्शन के लिए घंटो तक कतार में लगे रहे। 


अष्टमी को माँ महागौरी की पूजा की जाती है और नवमी को माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवमी को कन्या पूजन की परंपरा होती है। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन की बेहद महत्व माना जाता है। पौराणिक काल से ही कन्याओं को देवी का दर्जा मिला है। धार्मिक मान्यता के अनुसार 2 से 10 वर्ष की आयु की कन्या कुमारी पूजा के लिए उपयुक्त होती हैं।

Web Title: Chaitra Navratri 2018: Ram Navami today, the whole nation is celebrating the festival of Lord Ram's birth

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे