लाइव न्यूज़ :

चैत्र नवरात्रि 2018: जानें अष्टमी-नवमी तिथि, शुभ मुहूर्त एवं कन्या पूजन का महत्व

By धीरज पाल | Updated: March 24, 2018 17:38 IST

कन्या पूजन के लिए दस वर्ष तक की नौ कन्याओं की आवश्यकता होती है। इन नौ कन्याओं की लोग मां दुर्गा का रूप समझकर पूजा करते हैं।

Open in App

इस वक्त चैत्र नवरात्रि चल रही है। इस बार नवरात्रि नौ दिनों तक की नहीं बल्कि आठ दिन की थी। लोग नवरात्रि की अष्ठमी और नवमी की तिथि को लेकर परेशान हैं। ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार नवमी तिथि का क्षय हो रहा है इसलिए इस बार अष्ठमी और नवमी एक दिन पड़ रही है। आज के दिन (24 मार्च) को उदय कालीन सप्तमी तिथि है, परंतु सुबह 9:26 के बाद अष्टमी तिथि लग चुकी है। वैसे कल नमवी है तो इस दिन को रामनवमी के रूप में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्म हुआ था जिसके उपलक्ष्य में रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। 

अष्टमी और नवमी का शुभ मुहूर्त     

जैसा कि इस बार की नवरात्रि 8 दिनों की है। नवरात्रि का अंतिम दिन 25 मार्च को है। वैसे तो आज उदय कालीन सप्तमी तिथि है परंतु सुबह 09:26 के बाद अष्टमी तिथि लग गयी है जो कल सुबह 07:03 बजे तक ही विद्यमान रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि प्रारम्भ होकर रात में 04:39 बजे तक ही नवमी तिथि व्याप्त रहेगी ,उसके बाद दशमी तिथि प्रारम्भ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-  ये 5 गिफ्ट आइटम भेंट में दें कन्याओं को, खुशी से देंगी आशीर्वाद 

इस प्रकार कल 25 मार्च को ही महाअष्टमी का व्रत भी अनुदाय नवमी के साथ 25 मार्च को ही होगा। प्रथम एवं अन्तिम व्रत रखने वाले भी 25 को ही व्रत रहेंगे। नवरात्र का पारण 26 मार्च को प्रातः काल किया जाएगा। इसलिए आज ही सारी तैयारी करनी पड़ेगी, हवन भी कल ही होगा, कन्या भोज इत्यादि सभी कार्य कल ही हो जाएंगे। वैसे अष्टमी को माँ महागौरी की पूजा की जाती है और नवमी को माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवमी को कन्या पूजन की परंपरा होती है।   

नवमी को कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन की बेहद महत्व माना जाता है। पौराणिक काल से ही कन्याओं को देवी का दर्जा मिला है। धार्मिक मान्यता के अनुसार 2 से 10 वर्ष की आयु की कन्या कुमारी पूजा के लिए उपयुक्त होती हैं। भविष्य पुराण और देवी भागवत पुराण के अनुसार नवरात्र पर्व के अंत में कन्या पूजन जरूरी माना गया है। कन्या पूजन के बिना नवरात्र व्रत को अधूरा माना जाता है। कन्या पूजन अष्टमी या नवमी में से किसी एक दिन करना श्रेष्ठ माना जाता है।

कन्या पूजन के लिए दस वर्ष तक की नौ कन्याओं की आवश्यकता होती है। इन नौ कन्याओं की लोग को मां दुर्गा के नौ रूप समझकर ही पूजा करनी चाहिए। कन्या पूजन के लिए सबसे पहले व्यक्ति तो प्रातः स्नान कर विभिन्न प्रकार का भोजन(पूरी ,हलवा, खीर, भुना हुआ चना आदि) तैयार कर लेना चाहिए। सभी प्रकार के भोजन में से पहले मां दुर्गा को भोग लगाना चाहिए।

टॅग्स :नवरात्रिमां दुर्गापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल